टीडीपी के संस्थापक और आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) का निधन हो गया। उनका शव हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में स्थित अपने आवास पर फांसी के फंदे से लटका मिला है।
पुलिस ने बताया कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) हैदराबाद में जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर लटकी हुई मिलीं। सहायक पुलिस आयुक्त एम सुदर्शन ने कहा कि उमा माहेश्वरी ने सोमवार को जुबली हिल्स स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली। उमा माहेश्वरी पूर्व सीएम और टीडीपी पार्टी के संस्थापक एनटी रामाराव (NT Rama Rao) की छोटी बेटी हैं।
एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि उमा माहेश्वरी ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस ने बताया कि धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। मामले में जांच जारी है। उमा तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के संस्थापक के 12 बच्चों में सबसे छोटी थीं। उमा चार बहनों में सबसे छोटी थीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और नारा भुवनेश्वरी उनकी बहनें हैं। नारा भुवनेश्वरी तेदेपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पत्नी हैं। चंद्रबाबू नायडू, उनके बेटे नारा लोकेश और परिवार के अन्य सदस्य उमा माहेश्वरी (Uma Maheshwari) के आवास पर पहुंचे।
TDP founder NT Rama Rao’s daughter Uma Maheshwari found hanging at her residence in Hyderabad
Read @ANI Story | https://t.co/z3dcwaD2CV#TDPfounderUmaMaheshwari #UmaMaheshwari #Suicide #Hyderabad pic.twitter.com/VYAS6mO5Km
— ANI Digital (@ani_digital) August 1, 2022


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा