आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहली बार ताजमहल (Taj Mahal ) समेत देश की सभी संरक्षित स्मारकों में पांच अगस्त से 15 अगस्त तक पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश मिलेगा। केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को देशभर में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) संरक्षित स्मारकों और स्थलों में पांच से 15 अगस्त तक निशुल्क प्रवेश की घोषणा की। यह देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में किया जा रहा है।
इस दौरान ताजमहल (Taj Mahal ) , फ़तेहपुर सीकरी, आगरा किला सहित देशभर के स्मारकों को इस दौरान निशुल्क देखा जा सकेगा। हालांकि ताजमहल नियमानुसार शुक्रवार को पर्यटकों के लिए बंद रहता है। इसलिए ताजमहल में यह सुविधा छह अगस्त को लागू होगी। बाकी स्मारकों में पांच अगस्त से निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने एक ट्वीट में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव और 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में ने 5 से 15 अगस्त 2022 तक देशभर में अपने सभी संरक्षित स्मारकों या स्थलों पर पर्यटकों के लिए प्रवेश निशुल्क किया जा रहा है।
विश्व धरोहर ताजमहल (Taj Mahal ) खास मौकों पर पर्यटकों के लिए निशुल्क रहता है। इनमें ईद और बकरीद की नमाज के समय ताजमहल में प्रवेश का टिकट नहीं लगता है। इस दौरान पर्यटकों को भी निशुल्क प्रवेश मिलता है। शाहजहां के उर्स पर ताजमहल में निशुल्क प्रवेश रहता है। विश्व धरोहर दिवस पर भी यह सुविधा मिलती है।
इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भी पर्यटकों को ताजमहल में निशुल्क प्रवेश दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के साथ पुरुषों को भी निशुल्क प्रवेश मिला। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पहली बार 5 से 15 अगस्त तक ताजमहल समेत सभी स्मारकों में निशुल्क प्रवेश मिलेगा।
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये, विदेशी पर्यटकों के लिए 1100 रुपये, जबकि सार्क और बिम्सटेक देशों के लिए 540 रुपये का टिकट लेना पड़ता है। 15 साल तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क है। वहीं मुख्य गुंबद के लिए 200 रुपये का टिकट अलग से लगता है।
As part of ‘Azadi ka #AmritMahotsav‘ and #75thindependenceday celebrations, no fees shall be charged from visitors (both domestic and foreign) at all ticketed Centrally Protected Monuments/Museums/Archaeological Sites & Remains, from 5th August 2022 to 15th August, 2022. https://t.co/j2JnKfuLGb
— Archaeological Survey of India (@ASIGoI) August 3, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?