प्रयागराज (Prayagraj ) पुलिस लाइन में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। लाइन में तैनात यूपी पुलिस (UP police ) के कॉन्स्टेबल आकाश कुमार ने अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल की छानबीन की गई।
मथुरा ( Mathura) जिले के अतरौनी के रहने वाले यूपी पुलिस (UP police ) के सिपाही आकाश कुमार (29) की ड्यूटी किसी वीआईपी के अंगरक्षक के तौर पर लगी थी। एक अगस्त को उसकी खीरी की एक महिला गवाह सुदामा देवी की सुरक्षा में ड्यूटी लगी थी। वह पुलिस लाइन में रहता था। कार्यालय से उसे कार्बाइन दी गई थी, लेकिन वह महिला के पास नहीं पहुंचा। आकाश वहां भी गैरहाजिर हो गया। उसकी गैरहाजिरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
बुधवार को शाम करीब छह बजे उसने अपनी कार्बाइन से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पुलिस वाले पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ा था और उसकी कार्बाइन भी बगल में पड़ी थी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। घटना से महकमे में हड़कंप मच गया। उसने घटना को क्यों अंजाम दिया इसके पीछे क्या कारण हैं इसकी छानबीन में पुलिस लग लग गई।
घटना के बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई तो परिवार में भी कोहराम सा मच गया। परिवार के लोग प्रयागराज के लिए निकल गए हैं। मृतक सिपाही के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उसकी कार्बाइन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। यूपी पुलिस (UP police ) में आकाश 2019 बैच का सिपाही था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?