उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022( UP BEd JEE 2022 ) के परिणामों की घोषणा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार ही आज, 5 अगस्त 2022 को महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश बी.एड.संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2022( UP BEd JEE 2022 ) परिणाम में अयोध्या की रागिनी यादव पहले स्थान पर आई हैं। दूसरे स्थान पर नीतू देवी वैना कानपुर देहात और तीसरे स्थान पर अभय कुमार गुप्ता चंद्रवर बलिया के हैं। वहीं बरेली में नम्रता पाल पहले स्थान पर रही हैं। द्वितीय स्थान पर यश सिंह आए हैं। बीएड में टॉपर रागिनी को 359.666 अंक, दूसरे स्थान पर रही नीतू को 358 अंक और तीसरे स्थान पर रहे अभय कुमार गुप्ता 349.333 अंक मिले हैं।
बता दें कि महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली ने यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 ( UP BEd JEE 2022 ) के लिए प्रदेश के 75 जिलों में कुल 1542 परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा के लिए 6.67 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे। परीक्षा दो पालियों में हुई थी, जिसमें पहले शिफ्ट में 6.15 लाख और दूसरे में 6.15 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए थे। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर विश्वविद्यालय द्वारा 6.15 लाख परीक्षार्थियों के यूपी बीएड रिजल्ट 2022 घोषित करते हुए यूपी बीएड टॉपर 2022 लिस्ट जारी की गई।
परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद अगले चरण के रूप में काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता पाई है उन्हें काउंसलिंग में भाग लेने का मौका दिया जाएगा। उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल परिणाम के बाद जारी किया जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?