भारत के दिग्गज पहलवान बजरंग पूनिया ( Bajrang Punia) ने राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीत लिया है। उन्होंने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हराया। भारत का बर्मिंघम में कुश्ती ( Wrestling ) में यह पहला और कुल छठा स्वर्ण पदक है। बजरंग ने इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी स्वर्ण जीता था। वहीं, 2014 में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था। कुश्ती में इस बार भारत का यह दूसरा पदक है। बजरंग से पहले अंशु मलिक रजत पदक जीतने में कामयाब हुई थीं।
भारत की पहलवान अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो 3-7 से हराया। ओडानायो ने लगातार तीसरी बार स्वर्ण जीता है। वहीं, अंशु को पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक मिला है। उनका यह पहला ही राष्ट्रमंडल खेल है।
बजरंग पूनिया ( Bajrang Punia) ने पुरुषों के 65 किलोग्राम फ्री-स्टाइल स्पर्धा के प्री क्वार्टर फाइनल में नाउरू के लोव बिंघम को शिकस्त देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। उन्होंने नाउरू के पहलवान को तीन मिनट के अंदर पस्त करते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में वैसा ही आगाज किया जैसा कि भारतीय खेल प्रेमी उनसे उम्मीद कर रहे थे। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उन्होंन 6-0 से जीत दर्ज करके सेमीफाइनल में जगह बना ली। इसके बाद सेमीफाइनल में बजरंग ने इंग्लैंड के जॉर्ज को 10-0 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई।
भारत का यह बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में कुश्ती में दूसरा पदक है। बजरंग ( Bajrang Punia) से पहले अंशू मलिक ने फाइनल में हार गईं और उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इन दो पदकों के साथ भारत के पदकों की संख्या 22 हो गई है। जिसमें 7 गोल्ड, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। भारत इसके साथ ही पदक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गया है।
Bajrang Punia wins India’s first Wrestling Gold? at Commonwealth Games ??#CWG22 #TeamIndia pic.twitter.com/97Dlgr6KZE
— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) August 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?