उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) शहर में थाना रकाबगंज क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान में सो रहे जूता कारखाना मालिक की शुक्रवार को गला रेत कर हत्या कर दी गई। सुबह उनका लहूलुहान शव निर्माणाधीन मकान में पड़ा मिला। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक और उसके परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका है।
आगरा (Agra ) शहर के रकाबगंज में औलिया रोड निवासी 25 वर्षीय सिकंदर का मकान बन रहा है। इसलिए उसका परिवार पड़ोस में एक मकान किराए पर लेकर रहता है। सिकंदर निर्माणाधीन मकान में रात को सोता था। बृहस्पतिवार रात को खाना खाने के बाद सिकंदर निर्माणाधीन मकान में सोने आ गया। सुबह वह घर नहीं आया तो परिजन ने निर्माणाधीन मकान में जाकर देखा।मौके पर उसकी लाश देखकर उनके होश उड़ गए। वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। परिजन ने पुलिस को सूचना दी।
सीओ सदर अर्चना सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पड़ोस में रहने वाले बंटी और उसके परिवार के सदस्यों ने गला रेतकर सिकंदर की हत्या की है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की आशंका जताई जा रही है। घरवालों ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी बंटी और उसके परिवार के सदस्यों ने गला रेतकर हत्या की है। आगरा (Agra ) पुलिस ने बताया बंटी की तलाश की जा रही है। उसके पकड़े जाने के बाद अनसुझले सवालों के जवाब मिलेंगे। मौके पर शांति है। फोर्स तैनात किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?