उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में 12 आईएएस अफसरों (12 IAS Officers ) के तबादले किए गए हैं। तबादलों में कई प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती दी गई है।प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के मकसद से योगी आदित्यनाथ सरकार ताबड़तोड़ तबादले जारी रखे हुए है। इसी क्रम में शनिवार को 12 आईएएस अफसरों को इधर से उधन किया गया है। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के विशेष सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह अब कानपुर नगर के अपर श्रमायुक्त बनाए गए हैं।
आईएएस अफसरों ( IAS Officers ) में प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन, नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे। प्रतीक्षारत राकेश कुमार मिश्रा विशेष सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन विभाग होंगे। प्रतीक्षारत वैभव श्रीवास्तव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे। नियोजन विभाग तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन विभाग के विशेष सचिव राम नारायन सिंह यादव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के विशेष सचिव होंगे।
नियोजन विभाग के विशेष सचिव विवेक गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव होंगे। प्रतीक्षारत आईएएस अफसरों ( IAS Officers ) में से अमृत त्रिपाठी नियोजन विभाग के विशेष सचिव होंगे। खाद्य एवं रसद विभाग के विशेष सचिव ओम प्रकाश वर्मा वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त होंगे। गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के विशेष सचिव अटल कुमार राय कानपुर में उद्योग विभाग के अपर आयुक्त होंगे। गृह विभाग के विशेष सचिव रविन्द्र पाल सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव होंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?