राजस्थान ( Rajasthan )के बीकानेर ( Bikaner ) नेशनल हाईवे-11 पर रविवार शाम हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें जयपुर के रहने वाले राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा (54) भी शामिल हैं। उनकी पत्नी शालिनी (52) गंभीर रूप से घायल हैं।
बीकानेर ( Bikaner ) पुलिस ने बताया कि हादसा बिग्गा पेट्रोल पंप के पास हुआ है। दोनों गाड़ियाें में आमने-सामने की टक्कर हुई। हादसे में इनोवा गाड़ी के ड्राइवर झुंझुनूं निवासी विनोद पुत्र जीवाराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं, इसी गाड़ी में सवार जयपुर निवासी सुलोचना पत्नी महिपाल सिंह की भी जान चली गई।
दूसरी कार में सवार जयपुर के गोपालपुरा बाइपास निवासी संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा ने पीबीएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। संजय राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। मौजूदा काउंसिल में वे सदस्य थे। हादसे में उनकी पत्नी शालिनी गंभीर घायल हो गई हैं। वहीं संजय शर्मा की गाड़ी के ड्राइवर की भी मौत हो गई।
संजय अपनी पत्नी शालिनी के साथ बीकानेर ( Bikaner )जा रहे थे। यहां रानी बाजार के पास स्थित शर्मा कॉलोनी में उनकी साली रहती है। वे यहां एक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सुबह जयपुर से रवाना हुए थे।वहीं दूसरी गाड़ी में हादसे में जान गंवाने वाली महिला सुलोचना सीकर में कोचिंग क्लास चलाती थी।
संजय शर्मा पुत्र ओमप्रकाश बयाना रुपवास के रहने वाले थे। उसकी पत्नी शालिनी, बेटी पदमजा (14) जयपुर में गोपालपुरा बाईपास पर त्रिवेणी नगर चौराहे के पास रहते थे। उनकी बेटी पदमजा 8वीं क्लास में स्टडी कर रही है। बेटी यशवर्धन (22) बेंगलुरु में इंजीनियरिंग कंपनी में जॉब करती है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?