Wednesday, June 24, 2026

Accident, News, Rajasthan, Religion

Rajasthan: राजस्थान के सीकर के खाटू श्याम मंदिर मेले में पट खुलते ही मची भगदड़, तीन महिला श्रद्धालुओं की मौत,4 घायल

Khatu Shyam temple stampede kills 3 in Rajasthan's Sikar, several injured

Khatu Shyam temple stampede kills 3 in Rajasthan's Sikar, several injured के  ) जिले के   मेले में बड़ा हादसा हो गया। खाटू श्याम जी ( Khatu shyam )  में सोमवार सुबह भगदड़ मच गई। जिससे तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं 4  लोग घायल हो गए।हादसे के बाद खाटू श्याम जी के दर्शन दोबारा शुरू हो गए हैं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार खाटू श्याम ( Khatu shyam ) मंदिर   में सुबह चार बजे भगदड़ मची। मंदिर के पट बंद किया गया। इसी दौरान भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई। वहीं भगदड़ में चार  लोग जख्मी हो गए हैं। इस हादसे में घायल दो लोगों को जयपुर रेफर किया गया है। वहीं एक का खाटूश्यामजी सीएचसी में इलाज चल रहा है। मृतक महिलाओं में एक हरियाणा के एक हिसार की थी। जबकि दो अन्य की पहचान नहीं हो सकी।हादसे में मारी गई एक  महिला का नाम शांति देवी है। बॉडीज को खाटूश्यामजी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा।

गौरतलब है कि खाटू श्याम जी ( Khatu shyam )  में  पुत्रदा एकादशी पर मासिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। पट बंद होने के कारण श्रद्धालुओं की कई किलोमीटर की लाइन लग जाती है। अचानक से पट खुलने पर भगदड़ जैसे हालात बन जाते हैं।ऐसे में रविवार देर रात को दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटने लगे। इसी दौरान आरती के लिए जब मंदिर के पद बंद किए गए तो पट के पास दबाव बढ़ गया और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भगदड़ मचने के कारण तीन महिला श्रद्धालु की जान चली गई।भगदड़ में शिवचरण (50), मनोहर (40), करनाल की इंदरादेवी (55), अलवर की अनोजी (40) घायल हुए हैं। मनोहर की हालत गंभीर है। उन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खाटू श्यामजी में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत से दुखी हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारी गईं तीनों महिलाओं के परिजनों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Jaba Upadhyay

Jaba Upadhyay is a senior journalist with experience of over 15 years. She has worked with Rajasthan Patrika Jaipur and currently works with The Pioneer, Hindi.