मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग में सोमवार कोआगरा में समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि युवा तो हमारे विरोधी दलों के पास भी बहुत थे, लेकिन जनता में उनकी धारणा अराजकता, तोड़फोड़ व लूट जैसे संस्कारों की थी, जबकि हमारे युवा राष्ट्रप्रेम, उत्साह, विकास व सकारात्मक दृष्टि से ओतप्रोत थे। युवाओं के दम पर ही सरकार बनी है। प्रदेश का इतिहास बदला है।
सीएम योगी ( Yogi Adityanath ) ने भारतीय जनता युवा मोर्चा कायकर्ताओं से कहा कि केंद्र सरकार ने डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, अग्निवीर जैसी योजनाएं युवाओं के लिए बनाई हैं। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस पर मौन जुलूस निकालें। वर्तमान पीढ़ी को विभाजन त्रासदी बताएं। उन्होंने कहा, जल्द ही सरकार रोजगार कार्ड जारी करने जा रही है। हर परिवार को इसमें रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले यूपी का युवा बाहर अपनी पहचान छुपाता था, लेकिन अब प्रदेश सही दिशा में है। आज यूपी दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ और धारा 370 समाप्त हो सकी। उन्होंने युवाओं से कहा कि ऐसे चरित्र का निर्माण करें, जिसे देखकर हर बहन बेटी को सुरक्षा का अहसास हो। अपने क्षेत्र में ईमानदारी से काम करें। सपने देखें। संकल्प लें। मजबूती से आगे बढ़ें। युवा शक्ति से ही भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) ने कहा कि आठ और नौ अगस्त तिथियां इतिहास में दर्ज हैं। इन्हीं तिथियों में भारत छोड़ो आंदोलन व काकोरी कांड हुए। उन्होंने काकोरी के शहीदों को याद करते हुए कार्यकर्ताओं से पूछा कि जब वो शहीद हुए तब उनकी उम्र क्या थी। जवाब मिला-सभी युवा थे। फिर उन्होंने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं व झांसी की रानी का उदाहरण देते हुए कहा कि वह स्वतंत्रता के लिए लड़ीं। उनकी उम्र बहुत कम थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेट्रो डिपो का निरीक्षण भी किया। उन्होंने यहां पर मेट्रो ट्रेन मॉडल का वर्चुअली अनावरण और पौधारोपण किया। सीएम ने बताया कि यात्री सेवा के लिए तीन कोच वाली 28 मेट्रो ट्रेनें तैयार की जा रही हैं। यह मेट्रो ट्रेन रीजेनरेटिव प्रणाली सहित अन्य आधुनिक प्रणालियों से लैस होंगी।आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कमिश्नरी चौराहा से तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि युवाओं ने इतिहास बनाया है और इतिहास बनते हुए देख भी है। युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने भी पार्टी की रीति व नीतियों का युवाओं को पाठ पढ़ाया। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु द्विवेदी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष मनीष गौतम, ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत आदि मौजूद रहे।
BJYM Uttar Pradesh’s first 3-day Training Camp concluded today at Agra in the presence of CM Shri @myogiadityanath Ji who addressed 225+ delegates across districts of UP.@BJP4India is the only party that works towards holistic development of Karyakartas.
1/2 pic.twitter.com/JrSjHSWJk0
— Tejasvi Surya (@Tejasvi_Surya) August 8, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?