उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा (Agra ) के प्रसिद्ध लालचंद शोभराज संस ज्वैलर्स ( Lalchand Sobhraj Sons Jewellers ) के मालिक देवेंद्र नागवानी के बेटे कुशाग्र नागवानी(22) की सोमवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वह अपनी मां प्रिया नागवानी के साथ पोइया घाट मार्ग स्थित फार्म हाउस से लौट रहे थे। हादसे में मां गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। उनका इलाज चल रहा है। एक्सीडेंट डीपीएस कट के निकट राधा बाग के पास हुआ।
आगरा (Agra ) शहर में ही कुशाग्र नागवानी कार से मां प्रिया के साथ दयालबाग स्थित फार्म हाउस जा रहे थे। रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कुशाग्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रिया घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवेंद्र नागवानी बाग फरजाना के रहने वाले हैं। उनका एमजी रोड पर लालचंद शोभराज संस ज्वैलर्स ( Lalchand Sobhraj Sons Jewellers ) के नाम से शोरूम है।
थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार रात तकरीबन 12:30 बजे कुशाग्र मां प्रिया के साथ आई-20 कार से अपने दयालबाग में पोइया स्थित फार्म हाउस जा रहे थे। तभी हजूरी बाग की बाउंड्री वाल के पास कार अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे के पेड़ से टकरा गई। कार में मां-बेटे फंस गए।
राहगीरों ने देखा तो आगरा (Agra )पुलिस को सूचना दी। कार का बोनट पूरी तरह से सुरक्षित था। पुलिस ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां कुशाग्र को मृत घोषित कर दिया गया। प्रिया नागवानी की हालत गंभीर है। उन्हें देहली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुशाग्र अपने पिता देवेंद्र नागवानी के साथ शोरूम पर बैठता था और व्यापार में हाथ बंटाता था। बेटे की मौत से परिवार में हा-हाकार मच गया है। ज्वेलर्स के घर पर लोगों की भीड़ लग गई है। पिता देवेंद्र का बुरा हाल है। लोग उन्हें सांत्वना दे रहे हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत