लखनऊ ( Lucknow) में प्लॉट और फ्लैट के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप में तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डवलपर्स प्रा. लि. के एमडी अनिल कुमार तुलस्यानी ( Anil Kumar Tulsiani ) को विभूतिखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट से दबोचा गया। उसके खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया था।
लखनऊ पुलिस के मुताबिक, महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 901 में तुलस्यानी कंपनी का एमडी अनिल कुमार तुलस्यानी ( Anil Kumar Tulsiani ) रहता है। अनिल के खिलाफ हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में वर्ष 2018 से लेकर अब तक धोखाधड़ी, जालसाजी सहित अन्य धाराओं के दस मामले दर्ज हैं जिनमें अनिल ने करीब 20 करोड़ रुपये ठगे हैं।
अनिल कुमार तुलस्यानी ( Anil Kumar Tulsiani ) की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट ने एनबीडब्ल्यू भी जारी कर रखा है। वहीं उसके खिलाफ 82 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई भी की जा चुकी थी। इसके बाद भी वह फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। मंगलवार को पुलिस को सर्विलांस की मदद से इस बात का पता चला कि अनिल अपने फ्लैट में मौजूद है। डीसीपी पूर्वी की क्राइम टीम और विभूतिखंड पुलिस की संयुक्त टीम महानगर के विज्ञानपुरी स्थित गैलेंट अपार्टमेंट पहुंची और दोपहर में अनिल को वहां से गिरफ्तार कर लिया।
आरोपित प्रयागराज का रहने वाला है और वहीं से उनसे ठगी का धंधा शुरू किया था। आरोपित के पास जमीन नहीं थी और वह लोगों को प्लाट व फ्लैट दिलाने का प्रलोभन देता था। झांसे में आकर लोग उसे एडवांस के तौर पर मोटी रकम दे देते थे। पुलिस यह पता लगा रही है कि बिल्डर के खिलाफ और किन थानों में एफआइआर दर्ज है।
थाना विभूतिखण्ड व क्राइम टीम DCP पूर्वी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा फ्लैट आवंटन करने के नाम पर लोगो से करोडो रूपयो की धोखाधड़ी कर धन गबन करने वाला 01 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार । pic.twitter.com/FhfBbE8QsH
— POLICE COMMISSIONERATE LUCKNOW (@lkopolice) August 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?