दूरदर्शन (Doordarshan) पर सीरियल ‘स्वराज- भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ धारावाहिक शुरू हो गया है और इस सीरियल की स्क्रीनिंग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi ) के लिए रखी गई।
बुधवार को पीएम मोदी (PM Modi ) ने अपने केंद्रीय मंत्रियों के साथ संसद पुस्तकालय भवन के सभागार में इस धारावाहिक को देखा। यह स्क्रीनिंग दूरदर्शन द्वारा आयोजित की गई थी। पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर समेत कई मंत्री भी स्पेशल स्क्रीनिंग में मौजूद थे।
पीएम मोदी (PM Modi ) अपनी कैबिनेट के साथ शाम को इस धारावाहिक की स्क्रीनिंग में शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। जानकारी के मुताबिक, आज शाम को दो एपिसोड की स्क्रीनिंग रखी गई थी। बता दें कि 14 अगस्त को नई दिल्ली में दूरदर्शन के ‘स्वराज: भारत के स्वतंत्रता संग्राम की समग्र गाथा’ सीरियल के शुभारंभ और स्पेशल स्क्रीनिंग कार्यक्रम हुआ था, जिसमें केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह अमित शाह मुख्य अतिथि थे।
‘स्वराज’ 75 एपिसोड का एक सीरियल है, जिसमें 15वीं शताब्दी के बाद से भारत के स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास को दिखाया जाएगा। इस सीरियल को दिखाने का उद्देश्य उन नायकों के जीवन और बलिदान के बारे में लोगों को बताना है, जिनके बारे में आज की पीढ़ी ठीक से नहीं जानती है। यह सीरियल हर रविवार को रात 9 बजे से 10 बजे तक दूरदर्शन नेशनल पर टेलीकास्ट होगा। 14 अगस्त को इस सीरियल का पहला एपिसोड प्रसारित हो चुका है। खास बात ये है कि इस सीरियल को सिर्फ अंग्रेजी के साथ ही तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती, उड़िया, बंगाली और असमिया को मिलाकर कुल नौ भाषाओं में डब किया गया है।
Delhi | PM Narendra Modi, BJP national president JP Nadda & Union Ministers attend the screening of Doordarshan-produced serial – ‘Swaraj: Bharat Ke Swatantrata Sangram ki Samagra Gatha’, at the Balayogi Auditorium, Parliament Library Building today pic.twitter.com/gZre3SVABC
— ANI (@ANI) August 17, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?