उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के एटा (Etah ) जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक किसान की बीच सड़क पर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, बागवाला थाना इलाके अंतर्गत गांव कनिकपुर निवासी खरग सिंह (50) को दस से 12 लोगों ने किसान को बीच रास्ते में घेरा और फिर उस पर कुल्हाड़ी और फरसों से कई वार किए, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
दो दिन पहले गांव के एक पक्ष से मामूली बात को लेकर कहासुनी और विवाद हो गया था। इसी सिलसिले में खरग सिंह बुधवार सुबह थाने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक 16 अगस्त को गांव का अनुज मोटरसाइकिल से गुजर रहा था। इस दौरान पानी की छींटे सुनील की बहन के ऊपर पड़ गए। टोकने पर उन दोनों में विवाद हो गया, जिसमें परिवार वाले भी शामिल हो गए। अनुज के भाई रवि की तहरीर पर सुनील सहित चार लोगों पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई, जबकि सुनील पक्ष भी अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश कर रहा था।
मृतक के पुत्र सुनील ने बताया कि 15 अगस्त को झगड़ा होने के बाद बहन गुरुमाला थाने में तहरीर लेकर गई। इस दौरान कोबरा पुलिस थाने में मिली। मंगलवार को आरोपी फिर घर पर चढ़कर आए तो फिर थाने गया, लेकिन हमारी बात नहीं सुनी गई। पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर हम लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जिसके चलते आरोपियों के हौसले और बुलंद हो गए। बुधवार को पुलिस ने सुनील की तहरीर पर रमेश, उसके पुत्र रवी व यतेंद्र सहित तीन अन्य पर रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने रमेश को गिरफ्तार कर लिया है।
— Etah Police (@Etahpolice) August 17, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?