नोएडा ( Noida )के सेक्टर-126 में जेपी सोसाइटी में गार्ड को गालियां देने वाली महिला भाव्या रॉय ( Bhavya Roy) को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।महिला को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
महिला का एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड ने गेट खोलने में देरी की। इस पर महिला आग बबूला हो उठी। उसने कार का शीशा नीचे कर गार्ड को गाली देना शुरू कर दिया।
उसने डेढ़ मिनट में 9 बार गाली दी। उसका कॉलर पकड़ लिया और घसीटा। गार्ड के अन्य साथी छोड़ने की मिन्नत करते रहे, लेकिन उसने गाली देना बंद नहीं किया।
पुलिस ने गालीबाज महिला भाव्या रॉय ( Bhavya Roy) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह वकील हैं। उसे हिरासत में ले लिया गया है। लेकिन, चौंकाने वाली बात यह है कि महिला को जब पुलिस ने हिरासत में लिया गया तो वो अपनी ही गाड़ी में गईं और ड्राइव भी खुद ही कर रही थीं।ये पूरा मामला शनिवार का है।
वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि महिला भाव्या रॉय( Bhavya Roy) गार्ड के साथ जमकर गाली-गलौज कर रही हैं और अन्य गार्डों से भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इस दौरान गार्ड भाव्या रॉय से बचकर दूर भी जा रहे हैं, लेकिन उसके बावजूद भी महिला उनके पास जाकर उनसे गाली-गलौज कर रही है और एक गार्ड के साथ पकड़कर धक्का-मुक्की भी कर रही है। बताया जा रहा है कि भाव्या शराब के नशे में थीं।इससे पहले नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में श्रीकांत त्यागी का एक महिला को गाली देते हुए वीडियो सामने आया था। श्रीकांत में जेल में है।
महिला का वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल ने भी इस मामले में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि ये महिला सरेआम इस गार्ड से इतनी गुंडागर्दी और गाली गालौज कर रही है। ये किस प्रकार का घटियापन है। नोएडा पुलिस इस महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई बहुत जरूरी है।
महिला के खिलाफ थाना सेक्टर-126 पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 134/2022 आईपीसी की धाराओं 153-A, 323, 504, 505(2) और 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
इस घटना के बाद जेपी सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि महिला किराये से रहती है। उसके मकान मालिक से चर्चा की गई है। इस मामले में सोसायटी की तरफ से भी एक्शन लिया जाएगा। महिला से मकान खाली करने को भी कहा जा सकता है।
इस गालीबाज़ महिला पर पुलिस केस होना चाहिए। कितनी भद्दी भाषा है। @noidapolice pic.twitter.com/7NTEKL3iTe
— Meenakshi Joshi ?? (@IMinakshiJoshi) August 21, 2022
The accused woman who misbehaved with the security personnel in Jaypee Wish Town, Noida, has been sent to judicial custody for 14 days. pic.twitter.com/SE2u1fsXE8
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?