राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (RSS ) के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat)ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत को दुनिया के लिए आदर्श समाज बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरएसएस समाज को एकजुट करने और उसकी भलाई के लिए काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना इसलिए जरूरी है, ताकि भारत सम्पूर्ण विश्व के लिए एक आदर्श समाज बन सके।
दरअसल, भागवत (Dr. Mohan Bhagwat)राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दिल्ली इकाई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया और स्वयंसेवकों की ओर से चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यों पर बात की।
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि समाज जब एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। समाज यानी सहयोग से इकट्ठा हुए लोग नहीं है बल्कि समाज वो है जिसके सामने एक सम्मान उद्देश्य है।
सरसंघचालक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए समाज के विभिन्न वर्गों ने बलिदान दिया। अनेक विभूतियों ने योगदान और बलिदान के बाद ही देश को आजादी मिली। हम समाज के रूप में सोचते हैं। हमारे लिए व्यक्तिगत कुछ भी नहीं है। हमें इस भाव को और आगे ले जाना होगा। यही हम भारतीयों का डीएनए और बुनियादी स्वभाव है।
डॉ. मोहन भागवत (Dr. Mohan Bhagwat) ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक कभी भी व्यक्तिगत हितों पर ध्यान नहीं देते। वे हमेशा सम्पूर्ण समाज के लिए काम करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। हमें समाज के लिए काम करते हुए ‘मैं और मेरा’ के भाव से ऊपर उठने की जरूरत है। इससे हमें एक समाज के रूप में विकसित होने में मदद मिलेगी।
समाज जब एक वातावरण में एक मन और संकल्प को लेकर खड़ा होता है तो वास्तव में उसी को समाज कहते हैं। समाज यानी सहयोग से इकट्ठा हुए लोग नहीं है बल्कि समाज वो है जिसके सामने एक समान उद्देश्य है: RSS प्रमुख मोहन भागवत, दिल्ली pic.twitter.com/whqEMfyGZf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 21, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?