हरियाणा (Haryana ) के अंबाला (Ambala) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई है। शुक्रवार तड़के जैसे ही मामले का खुलासा हुआ तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि व्यक्ति ने पहले अपने परिवार के पांच सदस्यों को जहरीला पदार्थ दिया और बाद में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय संगत सिंह, उनकी पत्नी महिंद्र कौर (62), उनके बेटे सुखविंदर सिंह (32), सुखविंदर की पत्नी प्रमिला (28) और दो पोतियों के तौर पर हुई है। । पुलिस ने जानकारी दी है कि घर से सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
अंबाला (Ambala) डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने बताया, ‘दो बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य मृत पाए गए हैं। क्राइम टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है। सुसाइड नोट बरामद हुआ है। आगे की जांच जारी है।’
घटना अंबाला (Ambala) के बलाना गांव की है। मृतकों में संगत राम, महिंद्र कौर (पत्नी), सुखविंदर सिंह (बेटा), रीना (सुखविंदर की पत्नी) के तौर पर हुई है। इसके अलावा मरने वालों में नाबालिग बेटियां आशू और जस्सी भी शामिल हैं। आशंका जताई जा रही है कि सुखविंदर ने खुदकुशी से पहले परिवार को जहर दे दिया था। वह निजी कंपनी के लिए काम करता था। शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पड़ोसी गुलाब सिंह ने बताया कि मृतक सुखविंदर सिंह के पिता गांव के नंबरदार थे। सुखविंदर के दो बहनें नीतू और नीलम हैं। दोनों शादीशुदा हैं। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे बहन का फोन पड़ोसी के पास आया कि घर में कोई फोन नहीं उठा रहा है। पड़ोसी ने चाचा को बुलाया और घर खोलकर देखा तो पहले ही कमरे में नंबरदार व उनकी पत्नी मृत पड़ी थी। दूसरे कमरे में सुखविंदर ने कुंडी पर फंदा लगा रखा था और उसकी पत्नी और बच्चे बेड पर मृत अवस्था में पड़े हुए थे।
Haryana: Six members of a family found dead in Ambala
Read @ANI Story | https://t.co/WrmHtgxFB4 pic.twitter.com/tlFseiyaJD
— ANI Digital (@ani_digital) August 26, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?