इटावा (Etawah ) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इसमें एंबुलेंस ट्रक में पीछे से घुस गई, जिसमें दो सगी बहनों की मौत हो गई और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली एम्स से मिर्जापुर जा रही एंबुलेंस चालक को झपकी आने पर ट्रक में पीछे से घुस गई।
इसमें मरीज आस्था सिंह (22) और अदिति सिंह पुत्री कृष्णकांत निवासी जगदीशपुर मवैया थाना सदर कोतवाली मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एंबुलेंस चालक बृजेंद्र कुमार पुत्र चंद्रपाल निवासी अलीगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में किया जा रहा है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway ) के चैनल नम्बर 133+100 कुदरैल गोल चक्कर के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार एम्बुलेंस पीछे से एक अज्ञात ट्रक ट्राला में घुस गई। जैसे कि एंबुलेंस से जा रही, दोनों युवतियों की मौत हो गई। पुलिस चौपुला टोल प्लाजा से सीसीटीवी निकालने में जुटी हुई है। पुलिस को मृतकों के पास से कुछ नगदी व पहचान पत्र मिले है, जिससे दोनों महिलाओं की शिनाख्त हो सकी है।इनमें एक बहन बीमार थी, जिसकी अस्पताल से छुट्टी कराकर उसकी बहन घर ले जा रही थी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि एंबुलेंस मरीज को दिल्ली से लेकर मिर्जापुर जा रही थी। इस दौरान आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें दोनों बहनों की मौत हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?