गोरखपुर (Gorakhpur ) जिले में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे व बेटी ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आखिर इतनी बड़ी घटना की वजह क्या है? यह स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिवार भी इस बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है। पुलिस भी वजह में उलझी हुई है।
बताया जा रहा है कि खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली निवासी छोटेलाल मौर्य भाजपा के गोरखपुर (Gorakhpur ) में जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार सुबह घर के कमरे में पुत्री पूनम (23) और पुत्र सोनू (20) का शव फंदे से लटकटा मिला। यह देख परिजनों की हालत खराब हो गई। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।कुछ लोगों का यह भी कहना है कि दोनों भाई बहन में घटना से पूर्व काफी विवाद हुआ था। इसके कारण दोनों ने आत्महत्या की है। हालांकि घरवाले कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।
घरवालों का कहना है कि दोनों ने क्यों आत्महत्या कर लिया, यह उन्हें नहीं पता। उन्होंने बताया कि दोनों ने करीब घंटे भर पूर्व सभी के साथ बैठकर चाय पी थी। उसके बाद भाई- बहन कमरे में चले गए। बाद में भाजपा नेता का छोटा बेटा रवि प्रताप कमरे में पहुंचा तो उसने भाई और बहन का शव रस्सी के सहारे छत की कुंडी से लटकते देखा। उसके शोर मचाने पर पूरा परिवार कमरे में पहुंचा तो दोनों को फंदे से लटकता देख सन्न रह गए।
भाजपा नेता की तीन पुत्रियां व दो पुत्र थे। पूनम भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। वह सेंट एंड्रयूज कॉलेज से लॉ की पढ़ाई कर रही थी। सोनू 12वीं उत्तीर्ण करके बीए में प्रवेश की तैयारी कर रहा था। पूनम की बहन पूजा व प्रीती उससे छोटी हैं। रवि भाई बहनों में सबसे छोटा है।गोरखपुर (Gorakhpur ) पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
मृतका पूनम बीएससी करने के बाद गोरखपुर (Gorakhpur ) के सेंट एंड्यू कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। वह अभी कुछ दिन पहले ही घर गई थी। वहीं, बेटा सनी ने इस बार 12वीं पास की थी। वह बीए में था। बेटा-बेटी की मौत के बाद पिता छोटेलाल बदहवास हैं। उन्होंने बताया, “दोनों बच्चों पर किसी तरह का दबाव नहीं था। कल तक भी सब कुछ सही था। आज अचानक क्या हुआ। समझ ही नहीं आ रहा। यह सब कैसे हो गया।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?