बिहार (Bihar ) के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात एक कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय ( Executive Engineer Sanjay Kumar Rai ) के घर से करोड़ों का कैश बरामद हुआ है। विजिलेंस टीम ने कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की। इस दौरान घर से करीब 5 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए। इसके अलावा भारी मात्रा में गहने और अन्य कीमती सामान भी मिलने की संभावना है। नोटों की गिनती जारी है।
आय से अधिक संपत्ति मामले में विजिलेंस टीम ने शनिवार को बिहार के एक सरकारी इंजीनियर के घर पर छापा मारा।जानकारी के मुताबिक, विजिलेंस टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के किशनगंज प्रमंडल के कार्यपालक इंजीनियर संजय कुमार राय ( Engineer Sanjay Kumar Rai ) पर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। शनिवार को विजिलेंस टीम ने संजय राय के किशनगंज और पटना स्थित ठिकानों पर छापा मारा। यहां पर टीम पहुंची तो सामने आया कि इंजीनियर सारा कैश अपने जूनियर इंजीनियर व कैशियर के यहां रखता है। इसके बाद विजिलेंस टीम ने यहां छापेमारी कर करीब पांच करोड़ कैश बरामद किया। जानकारी के मुताबिक, इंजीनियर संजय राय के आवास पर करीब 13 अधिकारी मौजूद हैं।
डीएसपी सुजीत सागर ने बताया, इंजीनियर के किशनगंज स्थित परिसर में छापेमारी मी गई। यहां से कुछ दस्तावेज और जेवर बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया, नोटों की गिनती मशीन से की जा रही है। अब तक करीब दो करोड़ कैश की गिनती की जा चुकी है।
बिहार में इन दिनों छापेमारी का दौरा जारी है। इससे पहले बिहार में राजद नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापा मारा था। सीबीआई ने राजद कोषाध्यक्ष व एमएलसी सुनील सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध राय, सांसद फैयाज अहमद और आशफाक करीम के आवास पर भी छापेमारी की गई थी।
#WATCH | Bihar: Cash counting is underway at the residence of Sanjay Kumar Rai, Executive Engineer of the Kishanganj Division of Rural Works Department in Patna.
Vigilance department has conducted raids at 3-4 premises of Sanjay Kumar Rai in Bihar pic.twitter.com/RwW04tNs4I
— ANI (@ANI) August 27, 2022


Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी