भाजपा नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की मौत के मामले में सोनाली के परिजन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सीएम ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने परिजनों को बताया कि मैंने गोवा के मुख्यमंत्री से भी इस विषय पर बात की है। परिवार वालों ने सीबीआई जांच की मांग की। जिसपर हरियाणा सरकार गोवा सरकार को चिट्ठी लिखेगी। हरियाणा सरकार परिजनों की मांग के मुताबिक गोवा सरकार से सीबीआई जांच का अनुरोध करेगी।
बता दें कि परिजनों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से मिलने का वक्त मांगा था जिस पर हामी होने के बाद परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए. सोनाली की बेटी यशोधरा, बहन, बहनोई, भाई और भतीजा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
बता दें कि सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की हत्या के मामले में सीबीआई जांच कराने के लिए हरियाणा सरकार तैयार हो गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा था कि परिवार की लिखित मांग का इंतजार है। उनके आग्रह पर ही सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक सूचना यही मिली थी कि सोनाली फोगाट की मौत हार्ट अटैक से हुई है। परिजनों के हत्या के आरोप लगाए तो गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की। गोवा के मुख्यमंत्री ने डीजीपी की निगरानी में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच कराने का आश्वासन दिया था।
इस मामले से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, इस फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने सोनाली फोगट के पीए सुधीर सांगवान और उसके सहयोगी सुखविंदर सिंह को शुक्रवार को इस मामले में गिरफ्तार किया था। वीडियो में तीनों को एक क्लब में पार्टी करते देखा गया था। गोवा पुलिस ने अंजुना में कर्लीज बीच शैक के मालिक और एक संदिग्ध ड्रग पेडलर को भी गिरफ्तार किया है। सोनाली फोगट की हत्या के मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को शनिवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
Sonali Phogat death case: Haryana govt to write to Goa govt seeking CBI probe
Read @ANI Story | https://t.co/7eIXjz2yGd#SonaliPhogatDeath #CBI #Haryana #Goa pic.twitter.com/PiUj2Ozfut
— ANI Digital (@ani_digital) August 27, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?