मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh ) के सिंगरौली के रहने वाले 7 पर्यटक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में रमदहा जलप्रपात( Ramdaha waterfall )में डूब गए। सभी लोग कोरिया जिले में स्थित रमदहा जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे। यहां जलप्रपात में नहाने के दौरान 7 लोग डूब गए। इनमें से 4 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें अभय सिंह (24 वर्ष) पिता योगेंद्र सिंह, रत्नेश सिंह (25 वर्ष) पिता योगेश सिंह, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह और एक अन्य शामिल हैं। 2 अब भी लापता है। वहीं एक युवती निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। मामला कोटाडोल थाना थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सिंगरौली जिले के बैढ़न के रहने वाले कुछ लोग रविवार को छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के भरतपुर ब्लॉक के रमदहा जलप्रपात ( Ramdaha waterfall )पर पिकनिक मनाने गए थे। सभी लोग आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। दोपहर 12 बजे के आसपास सभी लोग नहाने के लिए पानी में उतर गए। इस दौरान अचानक पानी का जलस्तर बढ़ने लगा।
घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे। उन्होंने अपने स्तर पर रेस्क्यू किया। बाद में सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। अब तक 4 डेडबॉडी निकाली जा चुकी है, बाकी 2 लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
सिंगरौली मध्यप्रदेश से कोरिया के रमदाह जलप्रपात पिकनिक मनाने आए एक ही परिवार के 7 लोगों के डूबने की खबर प्राप्त हुई है।
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel ने जिलाधीश को घटना की सूक्ष्म निगरानी एवं बचाव दल को पूरे क्षेत्र में गोताखोरी से खोजबीन के निर्देश दिए हैं।@KoreaDist
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 28, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत