कानपुर के हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (HBTU)से एमबीए कर रही छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर विनोद यादव( Prof. Vinod Yadav ) को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने मानसिक उत्पीड़न और केबिन बुलाकर बैड टच का आरोप लगाया है। कानपुर पुलिस ने आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें पूछताछ के लिए थाने पर बुलाया था।
हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय ( एचबीटीयू) से एमबीए कर रही द्वितीय सेमेस्टर की एक छात्रा ने फाइनेंस एंड मैनेजमेंट के प्रोफेसर विनोद यादव( Prof. Vinod Yadav ) पर मानसिक उत्पीड़न और शोषण का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर केबिन में बुलाकर उसे गलत तरीके से छूने का प्रयास करते थे। प्रोफेसर कई बार उसका हाथ भी पकड़ चुके हैं।
एचबीटीयू(HBTU) छात्रों ने आरोपित प्रोफेसर के खिलाफ नवाबगंज थाने में तहरीर दी थी, जिसके बाद गुरुवार दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया। प्रोफ़ेसर के गिरफ्तारी की खबर सुनते ही एचबीटीयू के कई प्रोफेसर नवाबगंज थाने पहुंचे और एसीपी स्वरूप नगर से मुलाकात की। स्वरूप नगर एसीपी वृज नारायण सिंह ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर छेड़छाड़ की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित प्रोफेसर विनोद यादव ( Prof. Vinod Yadav )को गिरफ्तार किया गया है।
एमबीए की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं में रोष है। गुरुवार अपरह्न पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एचबीटीयू (HBTU)में हंगामा किया और कुलपति का घेराव करके आरोपित प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग उठाई। साथ ही आरोपित प्रोफेसर के सहयोगी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने प्रोफेसर का पक्ष लेने का आरोप लगाया तो कुलपति से तीखी बहस भी हो गई।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि बुधवार को पीड़ित छात्रा शिकायत लेकर पहुंची तो विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं वरिष्ठजनों ने भी छात्रा की सुनवाई किए बिना ही प्रोफेसर का पक्ष लेना शुरू कर दिया।छात्रा लखीमपुर-खीरी जिले की रहने वाली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?