उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया। अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के 16 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। 12 अधिकारियों के विभाग बदले गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग ले लिया गया है। वहीं तीन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शासन में बीते तीन-चार साल से एक ही पद पर जमे ताकतवर माने जाने वाले अफसरों को हटाकर साइड किया गया है जबकि हाशिये पर चल रहे कुछ अफसरों की बड़ी जिम्मेदारी के साथ मुख्य धारा में वापसी हुई है।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को गृह के साथ गोपन, प्रोटोकॉल, सूचना एवं जनसंपर्क, वीजा पासपोर्ट और सतर्कता विभाग का भी प्रमुख सचिव बनाया गया है। केंद्रीय से लौटने के बाद प्रतीक्षारत पार्थसारथी सेन शर्मा को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती दी गई है।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता की बड़े दिनों बाद मुख्य धारा में धमाकेदार वापसी हुई है। उन्हें उर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है।खेलकूद विभाग की प्रमुख सचिव कल्पना अवस्थी को राज्यपाल का प्रमुख सचिव बनाया गया है।
कृषि उत्पादन आयुक्त, पंचायती राज एवं ग्राम्य विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह से ग्राम्य विकास विभाग वापस लिया गया है। उन्हें उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग दिया गया है। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हिमांशु कुमार को ग्राम्य विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विभाग में स्थानांतरित किया गया है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद को एमएसएमई, निर्यात प्रोत्साहन, वस्त्रोद्योग, हथकरघा, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग में तैनाती मिली है जबकि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को खेलकूद विभाग में भेजा गया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला को हटाकर आयुष विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस. गर्ग को अल्पसंख्यक विभाग में तैनाती दी गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम को प्रमुख सचिव समाज कल्याण के पद पर स्थानांतरित किया गया है। प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण राजेश कुमार सिंह को प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं और महानिदेशक कारागार के पद पर तैनात किया गया है। राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) सुधीर महादेव बोवड़े को उच्च शिक्षा विभाग में प्रमुख सचिव के पद पर तैनाती मिली है।
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स एवं एनआरआई तथा पिकप के अध्यक्ष अरविंद कुमार को वर्तमान पद के साथ (यूपी एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) और यूपी स्टेट हाईवेज अथॉरिटी (उपशा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम को वर्तमान पद के साथ धर्माथ कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है जबकि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार को माध्यमिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?