असम (Assam) में शनिवार को सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। उसने चाकू से दोनों का गला काट दिया। पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि परिवार में कलह के कारण उसने ऐसा किया है।
आरोपी की पहचान 39 असम राइफल्स (Assam Rifles )के हवलदार रविंदर कुमार के रूप में हुई है, जो जम्मू के अखनूर का रहने वाला है। वह अपने परिवार के साथ श्रीकोना में असम राइफल्स के एक आर्मी कैंप में रहता था। इसी साल 10 मार्च को ही वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ फैमिली क्वार्टर में शिफ्ट हुआ था।
पुलिस ने बताया कि रविंदर कुमार ने शनिवार को सुबह लगभग 4.15 बजे अपनी पत्नी मोनिका डोगरा (32) और बेटी रिद्धि (10) की गला काटकर हत्या कर दी। मोनिका सांबा की रहने वाली थी।
आरोपी ने दोनों का गला काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया।
आरोपी ने दोनों का गला काटने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया।घटना से आर्मी कैंप में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया है। हत्या की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें फर्श पर दोनों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। इसके बाद आरोपी को ढूंढने के लिए अभियान चलाया गया। वह सेना के शिविर में एक मंदिर के अंदर छिपा था, जहां से उसे पकड़ लिया गया।
असम(Assam) पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटी को क्यों मारा, इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती जांच में पता चला है कि उनके परिवार में काफी दिनों से झगड़े हो रहे थे। इसके चलते आरोपी तनाव में था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और क्वार्टर गार्ड में ट्रांसफर कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?