आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (, Dr B R Ambedkar University) की बीएएमएस (BAMS)परीक्षा की कापियां बदलने के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसटीएफ ( UP STF) करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान लेते हुए एसटीएफ द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि इस मामले में आगरा पुलिस अब तक डॉक्टर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
बाद में कापियां छलेसर पहुंचकर एजेंसी को उपलब्ध कराई थीं। इसमें दो बंडल कापियां गायब मिलीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा था। कापियां बदलने वाले गिरोह की आशंका पर पड़ताल की गई। पुलिस ने देवेंद्र के मोबाइल को चेक किया। इसमें कई जानकारी हाथ लगीं। शनिवार को पुलिस ने डॉ. अतुल यादव को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
डॉक्टर फिरोजाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी अतुल यादव से पूछताछ की। उसके पास से दस्तावेज बरामद किए। आरोपी डॉक्टर कई छात्रों के संपर्क में था। उनसे पास कराने का ठेका लिया था। इसके लिए 30 से 50 हजार एक विषय के लेता था। पुलिस ने डॉक्टर को जेल भेज दिया। जांच में पता चला है कि इस गैंग का सरगना छात्र नेता है।
पुलिस के मुताबिक, कापियां बदलने वाला बड़ा गैंग हैं। कापियां केंद्र से उठाने से लेकर बदलने तक के काम में कई लोग जुड़े हैं। टेंपो चालक केंद्र से कापी उठाने के बाद गैंग को देता है। जिस छात्र की कापी बदली जानी है, उसे निकाल लेते हैं। इसके बाद टेंपो चालक छलेसर कैंपस में कापियां जमा कर देता था। मगर, लिखापढ़ी में पूरी कापियां दर्शाते थे। गैंग उसी सीरीज की दूसरी कापी स्कैन करके तैयार करते हैं। प्रिटिंग प्रेस कापी छपवा ली जाती है। कापी पर उत्तर लिखकर टेंपो चालक ही दूसरे दिन कैंपस में पहुंचा देता था।
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद आगरा में Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery (BAMS) की परीक्षा में कॉपी बदलने के मामले को संज्ञान में लेते हुए पूरे मामले की @uppstf द्वारा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) September 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?