शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने एक बड़ा एलान किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज, शिक्षक दिवस (Teachers Day )पर मुझे एक नई पहल की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों का विकास और उन्नयन किया जाएगा। ये मॉडल स्कूल बनेंगे जो नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) की पूरी भावना को समाहित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीएम श्री (PM-SHRI) स्कूलों में शिक्षा प्रदान करने का एक आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र तरीका होगा। इन स्कूलों में पढ़ाई के दौरान एक खोज उन्मुखी, सीखने पर केंद्रित शिक्षण के तरीके पर जोर दिया जाएगा। इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट क्लासरूम, खेल और अन्य सहित आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने हाल के वर्षों में शिक्षा क्षेत्र को बदल दिया है। मुझे यकीन है कि पीएम श्री (PM-SHRI) स्कूल नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना से पूरे भारत में लाखों छात्रों को लाभान्वित करेंगे। हम सभी का सामूहिक प्रयास इस ओर से है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजे गए शिक्षकों से संवाद किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति ने शिक्षा क्षेत्र में व्यापक बदलाव किए हैं । उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम-श्री स्कूल देश भर के लाखों छात्रों को फायदा पहुंचाएंगे।
बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने जून 2022 में पीएम श्री स्कूल योजना की शुरुआत की घोषणा की थी। ये स्कूल नई शिक्षा नीति के तहत प्रयोगशाला के तौर पर काम करेंगे। प्रधान ने तब कहा था कि स्कूली शिक्षा वह नींव है जिस पर भारत ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी को 21वीं सदी के ज्ञान और कौशल से वंचित नहीं कर सकते। मैं पीएम श्री स्कूलों के रूप में एक फ्यूचरिस्टिक बेंचमार्क मॉडल बनाने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और पूरे एजुकेशनल इकोसिस्टम से सुझाव और फीडबैक आमंत्रित कर रहा हूं।
The PM-SHRI schools will have a modern, transformational and holistic method of imparting education. Emphasis will be on a discovery oriented, learning centric way of teaching. Focus will also be on modern infra including latest technology, smart classrooms, sports and more.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?