केंद्र सरकार ने बुधवार को बड़ा फैसला किया। केंद्र ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( Ram Nath Kovind) को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक, 76 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सशस्त्र सुरक्षा प्रदान की जाएगी। उनकी सुरक्षा के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) जवानों की तैनाती की जाएगी। सीआरपीएफ के वीआईपी सुरक्षा कमांडो इकाई उन्हेंसुरक्षा प्रदान करेगी।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हाल ही में केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सिफारिश के आधार पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( Ram Nath Kovind ) की सुरक्षा को मंजूरी दी थी। सीआरपीएफ ने पांच सितंबर से जिम्मा संभाल भी लिया है।
पूर्व राष्ट्रपति के आवास की सुरक्षा भी सीआरपीएफ ही करेगी।मध्य दिल्ली में जनपथ रोड पर स्थित पूर्व राष्ट्रपति के आवास की सुरक्षा भी बल द्वारा की जाएगी। भारत के 14वें राष्ट्रपति कोविंद ( Ram Nath Kovind )का कार्यकाल25 जुलाई को खत्म हुआ था। उनकी जगह द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति निर्वाचित हुई हैं।
द्रौपदी मुर्मू को भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधने ने अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था।
Centre accords CRPF ‘Z plus’ category security cover to former president Ram Nath Kovind: Officials
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?