आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) के एक छात्र ने मंगलवार रात प्रशांत सिंह ( Prashant Singh )ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हॉस्टल के कमरे में उसका शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श व को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। (32) आईआईटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग से पीएचडी कर रहे थे।
कानपुर में आईआईटी (IIT Kanpur ) में पीएचडी छात्र के सुसाइड के सूचना पर मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। प्राथमिक जांच में प्रशांत के गले में निशान और सलाइवा निकला मिला। इससे साफ तौर पर स्पष्ट है कि प्रशांत ने सुसाइड किया था, लेकिन उसने सुसाइड क्यों किया। इसका जवाब कोई नहीं दे सका।
पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है। हालांकि फोरेंसिक टीम ने सुसाइड की असल वजह जानने के लिए छात्र का लैपटॉप, मोबाइल फोन और कैमरा सील कर अपने कब्जे में ले लिया। देर रात तक टीम सुसाइड नोट की तलाश में जुटी रही।
पुलिस ने सुसाइड नोट की तलाश में कमरे का कोना कोना खंगाल लिया, लेकिन कुछ हासिल नहीं हो सका। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगालने में जुटी है। इधर प्रशांत की खुदकुशी करने की सूचना परिवार वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। उसने ऐसा क्यों किया, यह बात किसी के गले नहीं उतर रही है।
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur ) के साथी छात्रोंका कहना था कि उसे पूरे परिवार की फिक्र रहती थी। इसलिए वह रोज घर पर फोन करता था। बातचीत में भी कभी ऐसा नहीं लगा कि उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी है। उसने ऐसा क्यों कियावह अब तक सोच नहीं पा रहे हैं।
प्रशांत के पिता प्रदीप सिंह किसान हैं। उन्होंने कहा, “मेरा बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। जब मैं पहुंचा, तो कमरे में सिगरेट और शराब की बोतलें पड़ी थीं। हमारा बेटा शराब-सिगरेट कुछ भी नहीं पीता था। उसने कल शाम को अपनी मां नीरज से बात की थी। वह बहुत खुश था। मेरा बेटा ब्रिलियंट था। वह पास भी हो गया था। इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।
#POLICE_COMMISSIONERATE_KANPUR_NAGAR के थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थिति आईआईटी0 कालेज में छात्र प्रशान्त सिंह का शव मिलने व अन्य कार्यवाही के सम्बन्ध में श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त कल्याणपुर द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/S5vubja00H
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) September 7, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?