प्रवेश परीक्षा – राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 यानि नीट ( NEET ) 2022 के नतीजों की की घोषणा बुधवार, 7 सितंबर 2022 को की गई है। परीक्षा में राजस्थान की तनिष्का ने पहली और दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा को दूसरी रैंक, कर्नाटक के ऋषिकेश नागभूषण गंगुले को तीसरी, कर्नाटक की रुचा पावाशे को चौथी और तेलंगाना की एराबेली सिद्धार्थ राव को पांचवीं रैंक हासिल हुई है।
एजेंसी द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक नीट यूजी 2022 ( NEET ) में इस बार की परीक्षाओं के लिए 18.72 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था और इनमें से 17.64 लाख ही परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। सम्मिलित उम्मीदवारों में से 9.93 लाख उम्मीदवारों को नीट यूजी 2022 परीक्षा में सफल घोषित किया गया।
एनटीए द्वारा जारी नीट यूजी 2022( NEET ) टॉपर्स लिस्ट के अनुसार पहले चार स्थानों पर क्रमानुसार राजस्थान की तनिष्का( 715 अंक), दिल्ली के वत्स आशीष बत्रा (715 अंक), कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली (715 अंक), और कर्नाटक की रूचा पावासे (715 अंक) हैं। इस बार एजेंसी ने पिछले वर्ष की तरह एक से अधिक उम्मीदवारों को संयुक्त रैंक आवंटित नहीं की है। इसके बदले इस बार एनटीए ने नीट यूजी 2022 टॉपर की घोषणा ‘टाई-ब्रेकर पॉलिसी’ के अनुसार किया है, जिसके अंतर्गत एजेंसी ने कुछ नये नियम निर्धारित किए हैं।
इस वर्ष क्वालिफाइंग मार्क्स में कमी आई है। पिछले वर्ष अनारक्षित वर्ग के लिए क्वालिफाइंग मार्क्स की रेंज 720 – 138 मार्क्स थी जो इस वर्ष घटकर 715-117 हो गई है। इसी तरह अन्य वर्गों के क्वालिफाइंग मार्क्स रेंज में भी कमी आई है। पिछले साल सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए वीट कट ऑफ 720-138 रहा था। वहीं अन्य वर्गों के लिए 137-108 के बीच रही थी।
-
- रैंक 1 – राजस्थान की तनिष्का – 715 अंक
- रैंक 2 – दिल्ली (एनसीटी) के वत्स आशीष बत्रा – 715 अंक
- रैंक 3 – कर्नाटक के हृषिकेश नागभूषण गांगुली – 715 अंक
- रैंक 4 – कर्नाटक की रूचा पावासे – 715 अंक
- रैंक 5 – तेलंगाना की ईराबेल्ली सिद्धार्थ राव – 711 अंक
- रैंक 6 – महाराष्ट्र के ऋषि विनय बासले – 710 अंक
- रैंक 7 – पंजाब के अर्पिंत नारंग – 710 अंक
- रैंक 8 – कर्नाटक के कृष्णा एसआर – 710 अंक
- रैंक 9 – गुजरात के जील विपुल व्यास – 710 अंक
- रैंक 10 – जम्मू एवं कश्मीर के हकीज परवेज लोने – 710 अंक
NEET UG-2022 results: Rajasthan’s Tanishka bags 1st rank, 18 female candidates in top 50
Read @ANI Story | https://t.co/hYjmYZXTwQ#NeetResult #NEETUG2022 #NEETUG #NEETresult2022 pic.twitter.com/FUKDhrWznc
— ANI Digital (@ani_digital) September 7, 2022


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत