जम्मू विश्वविद्यालय ( Jammu University ) के मनोविज्ञान के प्रोफेसर चंद्रशेखर ने अपने विभाग में ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आत्महत्या करने से एक घंटा पहले ही प्रोफेसर को उनका निलंबन पत्र मिला था। यह पत्र जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की तरफ से जारी किया गया था।
एसोसिएट प्रोफेसर चंद्र शेखर ने जिस कमरे में फांसी लगाया, वहां सामने बोर्ड पर एक लाइन लिखी थी। ‘सब सच है, क्योंकि कहानी झूठी है।’ इसके नीचे उन्होंने साइन किए। आज की तारीख भी लिखी, लेकिन वर्ष 2022 की जगह 2021 लिखा।
एसोसिएट प्रोफेसर चंद्रशेखर के खिलाफ एक सितंबर को विभाग की 22 से 23 छात्राओं ने एक साथ डीन स्टूडेंट वेलफेयर के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि चंद्रशेखर उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। शिकायत के बाद इस मामले को जांच के लिए जम्मू विश्वविद्यालय यौन उत्पीड़न आंतरिक शिकायत समिति के पास भेज दिया गया।
बुधवार 7 सितंबर को शाम 4 से 5 बजे के बीच जम्मू विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का एक कर्मचारी निलंबन का पत्र लेकर चंद्रशेखर के कमरे में पहुंचा और इसके आधे घंटे के बाद ही चंद्रशेखर ने कमरा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बाद उक्त कर्मी दोबारा उनके पास आया तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है।
उसने इसकी जानकारी रजिस्ट्रार कार्यालय में दी। इसके तुरंत बाद विश्वविद्यालय ( Jammu University )स्टाफ सदस्य मौके पर पहुंच गए और दरवाजे को खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर चंद्रशेखर रस्सी से पंखे के साथ फंदा लगाकर लटके मिले। पुलिस को घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी मिला है, जिसको फिलहाल जब्त कर लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?