तेलंगाना ( Telangana ) की राजधानी हैदराबाद में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद ( IIT Hyderabad) से हाल ही में स्नातक करने वाले एक छात्र ने संगारेड्डी शहर में आत्महत्या कर ली है। राजस्थान के रहने वाले 22 वर्षीय छात्र ने कंडी में आईआईटी-एच परिसर के पास संगारेड्डी शहर के एक लॉज से कूदकर जान दे दी।
कानपुर के बाद अब हैदराबाद आईआईटी( IIT Hyderabad )में छात्र की खुदकुशी की घटना ने सबके हिलाकर रख दिया है, घटना बुधवार सुबह की है ।छात्र ने तीन महीने पहले आईआईटी-हैदराबाद से बी.टेक किया था और लॉज में रह रहा था, पर संदेह है कि उसने मंगलवार रात को चरम कदम का सहारा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। छात्र के चरम कदम के कारण पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना से बमुश्किल एक हफ्ता पहले आईआईटी-हैदराबाद के एक छात्र ने परिसर में अपनी जीवन लीला खत्म कर ली थी।
गौरतलब है कि हाल ही में 31 अगस्त को आईआईटी-हैदराबाद( IIT Hyderabad ) में ही एमटेक के 25 वर्षीय एक छात्र ने अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।छात्र के परिवार ने साजिश की आशंका जताई। उसके माता-पिता ने यह मानने से इनकार कर दिया कि उसकी मौत आत्महत्या से हुई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?