ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) में नीट ( NEET ) की परीक्षा में फेल होने पर छात्रा संपदा सिंह चौहान ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। 22 साल की छात्रा संपदा सिंह का शव गुरुवार सुबह 11 बजे सोसायटी के पार्क में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना परिजनों और पुलिस को दी।
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida )पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का कहना है कि नीट में फेल होने की वजह से छात्रा डिप्रेशन में थी। इसके के चलते फ्लैट से कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जेपी अमन सोसायटी के टावर नंबर 4 में अनुज चौहान अपनी पत्नी, बेटी संपदा सिंह चौहान और बेटे के साथ रहते हैं। संपदा नीट की तैयारी कर रही थी। उसने एग्जाम भी दिया था। बुधवार रात नीट का रिजल्ट आया। इसमें संपदा फेल हो गई थी।
अनुज ने बताया, ”रिजल्ट देखने के बाद से बेटी लगातार रो रही थी। बेटी ने कहा था कि पापा मैंने बहुत मेहनत की थी, फिर ऐसा क्यूं हुआ। समझाकर-बुझाकर उसे रात में सुला दिया था। सुबह तक सब कुछ ठीक था। सुबह सोसायटी में उसका शव मिलने की सूचना मिली।”
पिता ने आगे बताया, ”रिजल्ट आने के बाद से ही बेटी परेशान थी। उसका डॉक्टर बनने का सपना था। इसके लिए वह बहुत मेहनत कर रही थी, लेकिन नीट ( NEET ) की परीक्षा का रिजल्ट आया तो उसका सपना टूट गया और उसने यह कदम उठा लिया।”
ग्रेटर नोएडा (Greater Noida ) के नॉलेज पार्क थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जेपी अमन सोसायटी में संपदा नाम की युवती ने 19वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि नीट ( NEET ) की परीक्षा में फेल होने के चलते उसने यह कदम उठाया है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। परिजन सदमे में है इसलिए ज्यादा पूछताछ नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से फिर से पूछताछ की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?