Tuesday, June 23, 2026

News, States, Uttar Pradesh

Uttar Pradesh :जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक,दो दरोगा समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

lapse in security of chief minister yogi adityanath in jaunpur 8 policemen including two inspectors suspended

lapse in security of chief minister yogi adityanath in jaunpur 8 policemen including two inspectors suspended  () जिले  में मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काला झंडा दिखाया गया। इसे सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में चूक मानते हुए दो दरोगा समेत आठ पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए। जबकि काला झंडा दिखाने के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जौनपुर  (Jaunpur) जिले  में मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर काफिले के साथ निकल रहे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों के बीच से एक युवक तेजी से बाहर की ओर निकला और काला झंडा दिखाया। इस पर कुछ दूरी पर खड़े सुरक्षाकर्मी दौड़े और आरोपी को पकड़ लिया।

जौनपुर  (Jaunpur)  पुलिस के अनुसार, आरोपी आशीष यादव उर्फ मुलायम निवासी ढेमा, थाना बदलापुर अपने साथी सर्वेश यादव निवासी ग्राम शेरवा के साथ पहुंचा था। वहां मीडिया कवरेज के नाम पर खड़ा था। जब सीएम का काफिला गुजर रहा था, तभी वह जेब से काली पन्नी निकालकर लहराने लगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बाइक और मोबाइल फोन को भी कब्जे में ले लिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर  9:59 बजे पर उतरा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

जौनपुर  (Jaunpur) पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने लापरवाही बरतने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के पास तैनात 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें दो उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव व मनोज पांडेय के अलावा सिपाही राजू चौहान, सूरज सोनकर, शेषनाथ चौहान, अभिषेक यादव, सुनील कुमार यादव व जयराम शामिल हैं।
 सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने जौनपुर में 258 करोड़ रुपए की 90 परियोजनाओं का शिलान्‍यास और 26 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्‍होंने वहां पूर्वांचल विश्‍वविद्यालय में सभा को सम्‍बोधित करते हुए कहा यूपी की पिछली सरकारों पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में पिछली सरकारों ने जमकर भ्रष्‍टाचार किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में आज विकास के लिए इमानदारी से प्रयास किया जा रहा है। पिछली सरकारों में पदों पर बैठे लोगों ने खुद के फायदे के लिए गुंडों और गुर्गों को बढ़ावा दिया।

 

Raju Upadhyay

Raju Upadhyay is a veteran journalist with experience of more than 35 years in various national and regional newspapers, including Sputnik, Veer Arjun, The Pioneer, Rashtriya Swaroop. He also served as the Managing Editor at Soochna Sahitya Weekly Newspaper.