Tuesday, June 23, 2026

Delhi, INDIA, News, Politics

Delhi : भाजपा ने जारी की 14 राज्यों के प्रभारियों की सूची,संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट की कमान,बिप्लब को हरियाणा, रुपाणी को पंजाब,विनोद तावड़े को बिहार

BJP Appoints New State In-charges

 (BJP)  ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्रियों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेताओं को संगठनात्मक कार्य के लिए विभिन्न प्रदेशों में पार्टी मामलों का प्रभारी नियुक्त किया।नवनियुक्त प्रभारियों में पूर्व मुख्यमंत्रियों विजय रूपाणी और बिप्लव कुमार देब के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों प्रकाश जावड़ेकर और महेश शर्मा का नाम शामिल है।

भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने शुक्रवार को 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रभारी और सह प्रभारियों की घोषणा की। विनोद तावड़े और हरिश द्विवेदी को बिहार, ओम माथुर और नितिन नवीन को छत्तीसगढ़, विप्लव कुमार देव को हरियाणा, लक्ष्मीकांत वाजपेयी को झारखंड, पी मुरलीधर राव, पंकजा मुंडे और इटावा  के सांसद  राम शंकर कठेरिया को मध्यप्रदेश, विजय रुपाणी और नरिनदर सिंह रैना पंजाब, विजय रुपाणी को चंडीगढ़, अरुण सिंह और विजया रहाटकर को राजस्थान, प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

विनोद तावड़े बिहार भाजपा(BJP)  के नये प्रभारी बनाये गये हैं। भूपेन्द्र यादव के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद बिहार भाजपा प्रभारी का पद एक तरह से रिक्त था। भाजपा का बिहार की सत्ता से बाहर होने के बाद तथा इसी माह सीमांचल से गृह मंत्री अमित शाह द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 का बिहार में शंखनाद करने के पूर्व विनोद तावड़े को प्रभारी बनाया जाना महत्वपूर्ण है।

महाराष्ट्र के मूल निवासी तावड़े विद्यार्थी परिषद से ही पार्टी से जुड़े हुए हैं। वे सांसद भी रहे हैं। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। ओबीसी समुदाय से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र में देवेन्द्र फडणवीस की सरकार में मंत्री रह चुके हैं। साथ ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री भी रह चुके हैं। विनोद तावड़े के पास बिहार से पहले हरियाणा की जिम्मेदारी थी।

बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय अब तक हिमाचल प्रदेश तथा झारखंड के प्रभारी रह चुके थे। उन्हें अब पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य का प्रभारी बनाया गया है। वर्तमान में विधान पार्षद मंगल पांडेय बिहार भाजपा के अध्यक्ष तथा बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। कई राज्यों में बतौर सह प्रभारी भी इन्होंने काम किया है। पश्चिम बंगाल जैसे बड़े और कठिन राज्य में अपने सांगठनिक कौशल का प्रदर्शन करने का मौका अब इन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया है।

भाजपा ने एक बयान में कहा कि भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा को पूर्वोत्तर राज्यों का समन्वयक बनाया गया है जबकि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा संयुक्त समन्वयक होंगे।

यह नियुक्तियां महत्वपूर्ण हैं क्योंकि कई वरिष्ठ नेताओं, जिनके पास वर्तमान में कोई संगठनात्मक पद नहीं था, को नयी जिम्मेदारी दी गई है।रूपाणी पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी होंगे जबकि देब हरियाणा के प्रभारी होंगे। वहीं, जावड़ेकर केरल में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

बयान के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता और इसकी केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम माथुर छत्तीसगढ़ के प्रभारी होंगे। पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड में पार्टी का कामकाज देखेंगे।

BJP appoints party’s state incharges & co-incharges for states

Ex-Tripura CM Biplab Deb to be the incharge of Haryana,ex-Gujarat CM Vijay Rupani to be that of Punjab-Chandigarh, ex-Bihar Minister Mangal Pandey to be that of WB & Sambit Patra to be coordinator of northeast states pic.twitter.com/z80tMyGYQw

— ANI (@ANI) September 9, 2022

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels