असम (Assam) पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त अभियान में शनिवार रात कार्बी आंगलोंग जिले में एक यात्री बस से दो लोगों को गिरफ्तार किया और 2.323 किलोग्राम सोना ( Gold ) जब्त किया।
गुप्त सूचना के आधार पर असम (Assam) पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने कार्बी आंगलोंग जिले के लहरिजन इलाके में नाका चेकिंग की और सोना जब्त किया।बोकाजन सब-डिवीजन के एसडीपीओ जॉन दास ने बताया, “चेकिंग के दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने रात की सुपर बस से 2.323 किलोग्राम वजन की 14 सोने की छड़ें बरामद कीं। हमने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया।”
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान 24 वर्षीय मोहम्मद मोहिम 41 वर्षीय और मोहम्मद मशरूद्दीन के रूप में हुई है, दोनों मणिपुर के थिउबली जिले के रहने वाले हैं। असम (Assam) पुलिस पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि बस मणिपुर से आ रही थी और गुवाहाटी की ओर जा रही थी।
Assam | In a joint operation, police and CRPF seized 2.323 kg of gold during a passenger bus inspection in Karbi Anglong district last night & arrested three persons hailing from Thiubal district of Manipur pic.twitter.com/dwSNWfgbVU
— ANI (@ANI) September 11, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?