आगरा (Agra ) के सिकंदरा में प्राचीन कैलाश मंदिर ( Kailash Temple) के सामने प्रसाद की दुकान चलाने वाले सुमेश गिरी (50) की शनिवार रात को हत्या कर दी गई। सुमेश पर सोते समय एक युवक ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार किए। आवाज सुनकर आए लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब तक दुकानदार को अस्पताल ले गए, उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों के बारे में पता कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
कैलाश मंदिर ( Kailash Temple) के सामने रहने वाले सुमेश गिरी प्रसाद की दुकान चलाते थे। परिजन ने बताया कि शनिवार रात को एक युवक आया था। उसके भूखा लगने पर खाना खिला दिया। रात में सुमेश दुकान पर ही सो गए। रात करीबन 2:45 बजे युवक आया। उसने सोते में सुमेश पर पेचकस से ताबड़तोड़ पेट में कई वार किए। चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसे काबू करने के लिए खंभे से भी बांध दिया। वही सुमेश गिरी को अस्पताल लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी आगरा (Agra ) के बापू नगर, खंदारी निवासी अरुण कुमार है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि उसने हत्या क्यों की। वह कैलाश में क्या करने आया था। उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
का कहना है कि पवन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। जानने का प्रयास किया जा रहा। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?