दिल्ली ( Delhi ) की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (AAP) के दो विधायकों को 7 साल पुराने मामले में दोषी करार दिया है। अखिलेश पति त्रिपाठी, संजीव झा और 15 अन्य लोगों पर दंगा करवाने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप लगाया गया था। सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट वैभव मेहता ने कहा कि पुलिस की ओर से पेश किए गए सबूतों से साफ होता है कि दोनों विधायकों ने भीड़ को उकसाने का काम किया था। इस मामले में अगली सुनवाई 21 सितंबर को होगी। इसी दिन सभी दोषियों को सजा भी हो सकती है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला 7 साल पुराना है। 20 फरवरी, 2015 को दंगाई भीड़ ने दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया था। लोग पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए दो व्यक्तियों को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोप लगाया था कि ने जवानों ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी और संजीव झा पुलिस स्टेशन में आए और भीड़ में शामिल हो गए। दोनों ने लोगों को उकसाया। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस के जवानों पर हमला कर दिया। पथराव में हवलदार भारत रतन, मोहन लाल, कांस्टेबल बाबू सहित कई जवान घायल हुए थे। उधर, सुनवाई के दौरान आरोपी विधायकों के वकील ने कहा कि यह लोग भीड़ को भड़काने के लिए नहीं थे, बल्कि उन्हें शांत करने के लिए पुलिस स्टेशन गए थे।
कोर्ट ने कहा कि पुलिस की ओर से पेश किए सबूतों से साफ हो गया है कि दोनों आप (AAP) विधायक भीड़ में शामिल थे और उन्होंने नारेबाजी कर भीड़ को उकसाने का काम भी किया था। इसके बाद ही पुलिस के जवानों पर पथराव किया गया। बता दें कि अखिलेश पति त्रिपाठी दिल्ली की मॉडल टाउन सीट से विधायक हैं। वह यूपी के संतकबीर नगर के रहने वाले हैं। वहीं, संजय झा बुराड़ी से विधायक हैं।
अदालत ने आप विधायकों के साथ बलराम झा, श्याम गोपाल गुप्ता, किशोर कुमार, ललित मिश्रा, जगदीश चंद्र जोशी, नरेंद्र सिंह रावत, नीरज पाठक, राजू मलिक, अशोक कुमार, रवि प्रकाश झा, इस्माइल इस्लाम, मनोज कुमार, विजय प्रताप सिंह, हीरा देवी और यशवंत को भी दोषी ठहराया है। इन सभी आरोपियों की सजा पर 21 सितंबर को सुनवाई होगी।
2 AAP MLAs held guilty of rioting, causing hurt to policemen by Delhi Court in 7-year-old case
Read @ANI Story | https://t.co/1MbQPvKoFr#AAP #Delhi pic.twitter.com/Syy8aIKSid
— ANI Digital (@ani_digital) September 12, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?