उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur ) में सरसौल में ऑटो के हुए ऑनलाइन चालान से तनाव में आए चालक सुनील गुप्ता( Driver Sunil Gupta) (32) ने शनिवार रात नर्वल स्थित घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।तड़के उसकी पत्नी ने फंदे पर शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
परिजनों का दावा है कि ढाई महीने के भीतर ऑटो के 22 हजार 500 रुपये के चालान हो गए। इससे सुनील मानसिक तनाव में था। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी कर ली। नर्वल कस्बा निवासी सुनील गुप्ता ने कुछ समय पहले एक सेकेंड हैंड ऑटो खरीदा था। इससे अपना परिवार चला रहे थे।
परिवार में उनकी पत्नी संगीता व चार साल की बेटी है। पत्नी ने बताया कि इस बीच 21 जुलाई को ऑटो का 10 हजार ई-चालान हुआ। जब सुनील के मोबाइल पर मैसेज आया तब जानकारी हुई। तब से वह काफी परेशान थे। संगीता के मुताबिक सुनील दस हजार रुपये जोड़कर चालान खत्म कराने के प्रयास में जुटे थे।
सुनील गुप्ता ( Driver Sunil Gupta)के ऑटो का पहला चालान 21 जुलाई को जूही कला साकेत नगर में किया गया है। यह चालान 66/192 एमवी एक्ट तहत हुआ है।इस एक्ट का मतलब कि अनजान शख्स को लिफ्ट देना है। जबकि कि आटो में तो सभी अनजान सवारियों को ले जाने के लिये है तो फिर कैसे हुआ ये चालान ये नियम निजी वाहन पर तो लागू होता है, सार्वजनिक वाहनों पर नहीं।
इस बीच 4 सितंबर को एक और चालान 12 हजार 500 रुपये का हो गया। जब इस चालान का मैसेज आया तो सुनील बेहद निराश हो गए। तब से ही वह मानसिक तनाव में रहते थे। संगीता का कहना है कि इसी वजह से सुनील ने खुदकुशी की।
सुनील ( Driver Sunil Gupta)के माता-पिता नहीं हैं। सुनील ने बेटी को गोद लिया था। संगीता ने बताया कि सुनील की बहुत मामूली कमाई थी, जिससे परिवार का खर्च चलता था। इसलिए चालान का जुर्माना नहीं भर पा रहे थे। अब तो दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो जाएगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?