मानव तस्करी मामले में मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi )को पटियाला की कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने निलंबित कर दिया है। सजा के खिलाफ अपील को हाईकोर्ट ने सुनवाई के लिए एडमिट कर लिया है।हाई कोर्ट ने निचली अदालत द्वारा सुनाई गई सजा पर रोक लगा दी है। जुलाई माह में पटियाला के एडिशनल सेशन जज ने मेहंदी की सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनको जेल जाना पड़ा।
मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेहंदी(Daler Mehndi ) की मानव तस्करी के मामले में सुनाई गई सजा के खिलाफ अपील पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। मानव तस्करी के 19 साल पुराने मामले में पटियाला की ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी करार देते हुए 16 मार्च 2018 को दो साल की सजा सुनाई थी। इस फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज के समक्ष अपील दायर कर चुनौती दी थी।
चार साल अपील पर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने 14 जुलाई 2022 को दलेर मेहंदी (Daler Mehndi )की अपील को खारिज कर सजा को बरकरार रखा। अपील खारिज होने के बाद दलेर मेहंदी ने हाईकोर्ट में रिवीजन पिटीशन दायर कर इसे चुनौती दे दी। याचिका में मेंहदी ने हाईकोर्ट से अपील की है कि जब तक उसकी सजा के खिलाफ अपील लंबित रहती है उसकी सजा पर रोक लगाई जाए। हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी की अपील व सजा निलंबन की मांग पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश दिया था।
दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी के खिलाफ पहला केस 2003 में अमेरिका में दर्ज हुआ था, क्योंकि अधिकांश लोग अमेरिका ही भेजे गए थे।
दलेर मेहंदी व उनके भाई शमशेर पर गैरकानूनी तौर पर लोगों को विदेश भेजने का आरोप था। आरोप यह था कि यह लोगों को म्यूजिक टीम का हिस्सा बनाकर विदेश ले जाते थे। बाद में वह लोग वहीं बस जाते थे। इसकी एवज में दलेर मेहंदी व उनके भाई मोटी रकम लोगों से लेते थे।Punjab and Haryana High Court grants relief to singer Daler Mehndi; stays the decision of Patiala Court that had sentenced him to two years of imprisonment in a 2003 human trafficking case.
(Pic – Daler Mehndi’s Twitter profile) pic.twitter.com/mSQaTp9tBY
— ANI (@ANI) September 15, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?