आगरा( AGRA) में गुरुवार की सुबह ताज प्रेस क्लब( Taj Press Club)की इमारत का एक हिस्सा गिर गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना के वक्त इमारत में कोई मौजूद नहीं था और न ही कोई रास्ते से गुजर रहा था। इमारत का मलबा सड़क पर आ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।
ताज प्रेस क्लब( Taj Press Club) की इमारत काफी पुरानी है। यह नगर निगम ने प्रेस क्लब को दी थी। गुरुवार की सुबह इमारत का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों को तेज आवाज सुनाई दी। पहले तो लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या। जब घरों से बाहर निकले तो पता चला कि प्रेस क्लब की इमारत गिर गई है।
गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन जिन लोगों ने ताज प्रेस क्लब के हिस्से को गिरते हुए देखा उनकी रूह कांप गई। बड़ी मात्रा पर मलबा सड़क पर आ गया है।ताज प्रेस क्लब ( Taj Press Club)के मुख्य हाल का रखरखाव होता रहा है। जो हिस्सा गिरा है, उसमें काफी समय से कोई मरम्मत कार्य नही कराया गया था। लगातार होती रही बारिश के चलते कमजोर हो चुका ये हिस्सा ढह गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?