उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ ( Lucknow) में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बारिश से कैंट स्थित दिलकुशा में एक दीवार ढह गई है, जिसमें दबकर 9 लोगों की मौत हो गई है। इनमें तीन महिलाएं, तीन पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं।सभी मृतक और घायल झांसी ( Jhansi ) जिले के पचवारा के रहने वाले हैं। दो दिन से हो रही भारी बारिश के बाद शहर में हर ओर जल भराव है। भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
कैंट स्थित दिलकुशा में दीवार गिरने की सूचना प्राप्त होते ही लखनऊ ( Lucknow) के जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार कैंट स्थित दिलकुशा पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात से हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन दीवार गिरने से हुई। दो घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने दोनों को खतरे के बाहर बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह 3.30 बजे के करीब ये दीवार ढही है।
झांसी ( Jhansi ) जिले के रहने वाले मजदूर सीमेंटेड ईंट को मिट्टी से जोड़कर दीवार बनाए थे। उसी के सहारे झोपड़ी बनाकर रहते थे। तीन दिनों से लखनऊ में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सुबह 3 बजे के आसपास अचानक घटी इस घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बताया कि भारी बारिश होने के चलते दीवार काफी कमजोर हो गई थी।
आसपास की मिट्टी धंसने से दीवार ढह गई। घटना होते ही सेना के जवान मौके पर आकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए। दबे लोगों को निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया। नौ लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, दो का इलाज चल रहा है।
सभी मृतकों के परिजनों को शासन की आर से 400,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह सभी मृतक उल्दन गांव झांसी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल के निदेशक आनंद ओझा ने बताया कि हादसे में नौ की मौत हुई है। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इन दोनों का इलाज चल रहा है।
उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के कारण तबाही मची हुई है। जगह-जगह जलभराव हो गया है। इसे देखते हुए लखनऊ ( Lucknow) और झांसी में जिला प्रशासन ने देर रात जिला के 12वीं तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी या प्राइवेट स्कूलो में अवकाश रखने का निर्देश जारी किया है। लखनऊ जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आदेश शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों के लिए है। सभी स्कूल प्रबंधनों को आदेश प्रेषित कर दिया गया है, जिससे वे विद्यार्थियों के अभिभावकों को समय पर सूचित कर सकें।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ में भारी बारिश से कैंट अंतर्गत दिलकुशा में दीवार गिरने से 9 लोगो की मृत्यु हुई है। मरने वालों में 3 पुरूष, 3 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। हादसे में 2 लोग घायल हुए हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?