आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान( Amanatullah Khan )के ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, विधायक के घर और 5 ठिकानों पर टीम जांच कर रही है। जांच में गैर लाइसेंसी हथियार बरामद किए गए हैं। साथ ही कैश भी मिला है। ये कार्रवाई वक्फ बोर्ड से जुड़े मामले में की जा रही है।
दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान ( Amanatullah Khan )को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को उनके घर पर छापा मारा। इससे पहले उन्हें एसीबी ने दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने आप विधायक अमानतुल्लाह को पूछताछ के लिए शुक्रवार को बुलाने की पुष्टि की है। आप विधायक अमानतुल्लाह खान को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले उनके घर समेत पांच से ज्यादा ठिकानों पर एसीबी ने छापेमारी की। विधायक के व्यवसाय व पैसे को संभालने वाले साथी हामिद अली खान व कौसर इमाम सिद्दकी उर्फ लड्डन के ठिकानों के घर पर भी छापेमारी की गई। हामिद अली के गुफ्फूर नगर स्थित ठिकानों से 12 लाख रुपये, अवैध पिस्टल, भारी मात्रा में कारतूस व नोट गिनने की मशीन बरामद की गई है।
ACB Delhi arrests AAP MLA Amanatullah Khan in connection with Delhi Wakf Board corruption case on the basis of the recovery of incriminating material and evidence against him during the searches conducted today. pic.twitter.com/9aC8OvKLLs
— ANI (@ANI) September 16, 2022
— Mahender Singh Manral (@mahendermanral) September 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?