दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक अमानतुल्लाह खान ( Amanatullah Khan )को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को उनके घर समेत पांच ठिकानों पर छापे मारे थे। अमानतुल्लाह के दो करीबियों के ठिकानों से 24 लाख रुपए कैश और दो पिस्टल बरामद की गई हैं।इनमें एक पिस्टल विदेशी है, जिसका लाइसेंस नहीं है।
एसीबी ने आप विधायक अमानतुल्लाह खान ( Amanatullah Khan )को वक्फ बोर्ड में 32 लोगों की गैर-कानूनी रूप से भर्ती कराने के मामले में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे पूछताछ के बुलाया था। विधायक दोपहर बाद पूछताछ में शामिल हुए। पूछताछ के बाद विधायक के घर पर छापेमारी की गई। एसीबी प्रमुख मधुर वर्मा ने बताया कि एसीपी की देखरेख में एसीबी की टीम जामिया नगर में विधायक के घर पहुंची। उन्होंने बताया कि यहां पर विधायक के रिश्तेदार, परिवार व समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ बदतमीजी व मारपीट की। इसके बाद ये लोग विधायक के घर से कागजात, पैसे व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। इसकी शिकायत एसीबी ने जामिया नगर थाना पुलिस को दी है।
एसीबी प्रमुख ने बताया कि विधायक के ठिकानों पर देर रात तक छापेमारी चल रही थी। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान विधायक व उसके व्यवसायी हिस्सेदारों की अवैध अच-अचल प्रॉपर्टी का पता लगा है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान काफी कागजात बरामद किए हैं। एसीबी अधिकारियों का कहना है कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश व अन्य सामान मिलने की उम्मीद है।
Aam Aadmi Party (AAP) MLA Amanatullah Khan has been arrested in a baseless & totally fake case. Nothing was found from his residence or office during the raid. This is a new conspiracy to implicate the MLA in a false case & defame our party: AAP on the arrest of Amanatullah Khan
— ANI (@ANI) September 16, 2022
Related News


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?