उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के अपर मुख्य सचिव गृह के पद से रिटायर हुए आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi ) पहले से बड़ी भूमिका में लौटे हैं। उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना प्रशासनिक सलाहकार बनाया है। उनकी नियुक्ति को लेकर शुक्रवार की शाम लेटर जारी हो गया। आदेश के अनुसार उन्हें 28 फरवरी 2023 तक के लिए इस पद पर नियुक्त किया गया है। अवनीश अवस्थी पिछले महीने 31 अगस्त को रिटायर हुए थे। तभी से उनके किसी पद पर नियुक्ति की चर्चा हो रही थी।
अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi )मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काफी भरोसेमंद और सबसे पावरफुल ब्यूरोक्रेट रहे हैं। अवस्थी 1984 के बाद सबसे लंबे समय तीन वर्ष एक माह तक गृह विभाग का मुखिया रहने का रिकॉर्ड बना गए। उनका कार्यकाल एक अगस्त, 2019 से 31 अगस्त, 2022 तक रहा। इससे पहले आरसी टकरू का कार्यकाल नवंबर 1980 से मार्च 1984 तक का था।
1887 बैच के आईएएस अफसर अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi )के रिटायरमेंट से पहले ही सेवा विस्तार की चर्चा थी लेकिन केंद्र से नहीं मिल सका था। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें मुख्यमंत्री कोई अहम जिम्मेदारी दे सकते हैं। अवनीश अवस्थी की पहले से ही मुख्यमंत्री के करीबी और खास अधिकारियों में गिनती होती रही है।
रिटायरमेंट से पहले अवनीश अवस्थी के पास अपर मुख्य सचिव गृह, गोपन, पासपोर्ट, धर्मार्थ कार्य के साथ ही यूपीडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी थी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य उन्हीं के सीईओ रहते हुए। कार्यकाल के अंतिम दौर में कुछ महीनों के लिए अवनीश कुमार अवस्थी ने ऊर्जा विभाग की भी कमान संभाली थी। योगी के सीएम बनते ही अवनीश अवस्थी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे।
Uttar Pradesh | Former Additional Chief Secretary (Home) Awanish Kumar Awasthi appointed as the advisor to Chief Minister Yogi Adityanath.
(File photo) pic.twitter.com/aZfYFtcUax
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?