पंजाब (Punjab) में मोहाली ( Mohali ) स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University ) में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के मामले में विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन देर रात खत्म हो गया है। सीयू ने छात्रों की मांगे मान ली हैं। डीसी और आईजी की मौजूदगी में सभी मांगों पर सहमति बन गई है। वहीं, धरना प्रदर्शन में शामिल किसी छात्र पर कोई कार्रवाई नहीं होगी। दो हॉस्टल वार्डन सस्पेंड कर दिए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूनिवर्सिटी (Chandigarh University ) हफ्ते भर के लिए बंद कर दी गई है। हॉस्टल की टाइमिंग बदल गई है। वहीं, छात्र कैंपस छोड़ रहे हैं। इसके साथ ही लड़िकयों के हॉस्टल में पहनावे पर कोई पाबंदी नहीं लगाई जाएगी। मामले में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वीडियो बनाने वाली लड़की और उसका ब्वॉयफ्रेंड, लड़के का एक दोस्त भी गिरफ्तार किया गया है।इस मामले में हिमाचल प्रदेश से दो युवकों को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया था। इसमें एक युवक छात्रा का दोस्त है जो शिमला में रहता है, जबकि दूसरा आरोपी हिमाचल के ढल्ली का रहने वाला है।
आपको बता दें कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Chandigarh University ) में कुछ छात्राओं के नहाते हुए वीडियो वायरल होने की खबर फैलने के बाद शनिवार आधी रात से छात्रों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जो रविवार को भी दिनभर जारी रहा। उन्हें तितर-बितर करने पहुंची पुलिस के साथ उनका टकराव हुआ।
आरोप है कि कई छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की, हालांकि चंडीगढ़ विश्वविद्यालय (Chandigarh University ) और पुलिस ने इससे इंकार किया। वैसे तीन छात्राओं को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Chandigarh University students end protest after assurance from officials; varsity declares holidays till Sep 25
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?