राजस्थान ( Rajasthan ) में नागौर ( Nagaur ) जिले में कोर्ट परिसर के बाहर सोमवार दोपहर हरियाणा (Haryana ) के गैंगस्टर संदीप विश्नोई की गोली मारकर हत्या कर दी गई।बीच सड़क पर गैंगस्टर को पुलिस कस्टडी में गोलियां से भून डाला। वारदात के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस जब तक पहुंचती, तब तक सड़क पर सिर्फ गोलियों के कुछ खोल और खून के धब्बे थे।संदीप नागौर जेल में ही बंद था। वहीं उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।चार अन्य घायल हुए हैं।
एसपी नागौर( Nagaur ) समेत अन्य पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे, जिसकी हत्या की गई है उसका नाम संदीप शेट्टी बताया जा रहा है। फिलहाल, पूरे जिले में ए श्रेणी की नाकाबंदी की गई है। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है।
संदीप हरियाणा का कुख्यात गैंगस्टर और सुपारी किलर था। वह सेठी गिरोह से जुड़ा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शराब तस्करी के साथ वह सुपारी किलिंग भी करता था। उसने नागौर में भी एक व्यापारी का मर्डर किया था। पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।
नागौर ( Nagaur ) पुलिस दोपहर में गैंगस्टर संदीप विश्नोई को पेश करने के लिए ले गई थी। इसी दौरान कार में आए शूटर ने गैंगस्टर संदीप को गोलियों से भून दिया। बताया जा रहा है कि शूटर हरियाणा के थे। बदमाशों ने करीब नौ फायर किए। सभी शूटर काली कलर की स्कॉर्पियो में आए थे। संदीप के शव को अस्पताल में रखवाया गया है। संदीप सुपारी किलर था।
साल 2019 को नागौर में हुई हत्या के मामले में पहली बार संदीप विश्नोई का नाम सामने आया था। जिसमें पूछताछ में पता चला था कि एक महिला ने अपने पति की हत्या का बदला लेने के लिए एक हत्या की साजिश रची थी। जिसके लिए महिला ने संदीप विश्नोई को 30 लाख रुपए की सुपारी दी थी, लेकिन बाद में इस मामले में गैंगस्टर को अरेस्ट कर जेल में डाल दिया गया था।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा, नागौर शहर में न्यायालय परिसर में सरेआम फायरिंग करके एक व्यक्ति की हत्या कर देने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। जिला पुलिस अधीक्षक का आवास इस न्यायालय परिसर से महज 50 मीटर और कलेक्टर, एसपी का कार्यालय महज 100 मीटर दूर है। ऐसे में इस पूरे मामले में पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाए। उन्होंने कहा, नागौर सहित प्रदेश में बढ़ता अपराध चिंता का विषय है। प्रदेश की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। इस प्रकार की घटनाएं राजस्थान में जंगलराज होने का प्रमाण हैं।
महानिदेशक पुलिस एमएल लाठर के निर्देश पर जयपुर से एटीएस और एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ को मौके के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने चारों तरफ सघन नाकाबंदी कर दी है। हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यवाहक एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वीके सिंह ने बताया, सोमवार दिन में लगभग डेढ़ बजे नागौर कोर्ट से पेशी भुगत कर लौट रहे मर्डर के आरोपी संदीप विश्नोई पर मुख्य मार्ग पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। गोलीबारी में संदीप की मौत हो गई। हमले में संदीप के तीन साथियों समेत एक अधिवक्ता के भी गोली लगने की सूचना है। हमले के बाद घायल हुए व्यक्तियों को नजदीकी हॉस्पिटल ले जाया गया। मृतक के दो साथियों को गंभीर हालत में जोधपुर रेफर किया जा रहा है।
नागौर में कोर्ट के बाहर मर्डर के आरोपी संदीप सेठी की गोली मारकर हत्या।
हमले में चार अन्य घायल, इनमें दो गंभीर।
रास्तों पर सघन नाकाबंदी, हुलिये के आधार पर धरपकड़ के प्रयास जारी।
ATS SOG के #ADG श्री अशोक राठौड़ को भेजा गया है नागौर।
#RajasthanPolice@NagaurPolice pic.twitter.com/gpGXCuuoFA
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) September 19, 2022
Supari killers shoot gangster Sandeep Sethi outside the #Nagaur court premises. pic.twitter.com/29HkZhdEsA
— Nikhil Choudhary (@NikhilCh_) September 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?