दिल्ली पुलिस ( Delhi Police )की क्राइम ब्रांच ने भोपाल ( Bhopal ) से एक पूर्व विधायक किशोर समरीते( Kishore Samrite ) को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते ने धमकी दी थी कि 30 सितंबर से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो संसद भवन को उड़ा देंगे। किशोर समरीते ने जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट संसद भवन भेजा था और उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने भोपाल से बालाघाट के लौंजी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक किशोर समरीते ( Kishore Samrite ) को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, पूर्व विधायक किशोर समरीते को विस्फोटकों से संसद को उड़ाने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक समरीते ने एक पैकेट संसद को भेजा था जिसमें धमकी भरा पत्र, कुछ झंडे, संविधान की एक प्रति और कुछ जिलेटिन की छड़ें थीं। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रविंदर यादव ने कहा, उन्होंने धमकी दी थी कि अगर उनकी 70 मांगें नहीं मानी गईं तो वह 30 सितंबर को संसद भवन को उड़ा देंगे। जिसके बाद संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई।
रविंदरयादव ने कहा कि आरोपी, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक है, जो बाद में बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए किशोर समरीते ( Kishore Samrite ) हैं। जिन्हें सोमवार को भोपाल से गिरफ्तार किया गया। मध्य प्रदेश के लांजी विधानसभा क्षेत्र से 59 वर्षीय पूर्व विधायक जनता दल में जाने से पहले एनएसयूआई में शामिल हुए थे। 2007 में, वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए और लांजी से उपचुनाव जीते।
स्पेशल सीपी ने कहा, वो 10-11 महीने तक विधायक रहे। यादव ने कहा कि पूर्व विधायक पर पहले दंगा, आगजनी, जबरन वसूली आदि से संबंधित कई मामलों में मामला दर्ज किया गया था। अब आरोपी पूर्व विधायक को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
किशोर समरीते पर 17 आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। एक मामले में स्पेशल कोर्ट उन्हें पांच साल की सजा भी दे चुकी है। जून 2021 में किशोर समरीते को एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। तब उन पर ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष राजेश पाठक को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?