सीबीआई ने पश्चिम बंगाल एसएससी शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में स्कूल सेवा आयोग (SSC) के पूर्व अध्यक्ष और अब उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय( North Bengal University) के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य( Subires Bhattacharyya ) को शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितताओं के संबंध में गिरफ्तार किया।
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद सुबीरेश भट्टाचार्य ( Subires Bhattacharyya ) को गिरफ्तार कर लिया है। वे 2014 से 2018 तक स्कूल सर्विस कमीशन के चेयरमैन रहे हैं। सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए कोलकाता तलब किया था। सूत्रों के मुताबिक, पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आमने-सामने पूछताछ में भी सुबीरेश ने सहयोग नहीं किया, जिसके चलते सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।
उत्तर बंगाल विश्विवद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य ( Subires Bhattacharyya )से जब सोमवार को पत्रकारों ने सवाल पूछा तो पहले तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद सीबीआई जांच को लेकर कहा कि जिन लोगों ने मेरे घर की तलाशी ली है उनसे पूछिए कि उन्हें क्या मिला है। उसके बाद उन्होंने घोटाले को लेकर कोई जवाब नहीं दिया।
इससे पहले बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी, एसएससी की सलाहकार समिति के सदस्य शांति प्रसाद सिन्हा व अशोक साहा और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गंगोपाध्याय को गिरफ्तार किया जा चुका है। पार्थ और अर्पिता को ईडी ने गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी चारों गिरफ्तारियां सीबीआई ने की है।
दूसरी ओर इस मामले में ईडी ने सोमवार को अपनी पहली चार्जशीट कोर्ट में जमा की। अदालत सूत्रों के मुताबिक, 172 पन्नों की इस चार्जशीट में पार्थ और अर्पिता के नाम हैं। चार्जशीट में दोनों की कई कंपनियों का जिक्र किया गया है। अब तक पार्थ और अर्पिता के नाम वाली कुल 103 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई हैं। पार्थ-अर्पिता की गिरफ्तारी के 58 दिनों में चार्जशीट जमा की गई है।
केंद्रीय जांच ब्यूरो (#CBI) ने सोमवार दोपहर को #पश्चिमबंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) भर्ती में गड़बड़ी घोटाले के सिलसिले में उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति सुबीरेश भट्टाचार्य को गिरफ्तार किया। pic.twitter.com/coxRRXsAiT
— IANS Hindi (@IANSKhabar) September 19, 2022


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?