अपनी कॉमेडी से सबके चेहरों पर मुस्कान लाने वाले राजू श्रीवास्तव ( Raju Srivastava )आज सबकी आंखें नम करके इस दुनिया से रुखस्त हो गए। बीते 41 दिन से अपनी जीवन की लड़ाई लड़ रहे राजू श्रीवास्तव ने आज सुबह दिल्ली ( Delhi ) के एम्स हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। इस बात पर यकीन करना मुश्किल है कि कॉमीडी की दुनिया का यह चमकदार सितारा अब हमारे बीच नहीं रहा। राजू के निधन से पूरा देश शोक में है, हर कोई बस उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है। ऐसे में अब राजू श्रीवास्तव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है।
गजोधर भैया के नाम से मशहूर कॉमेडियन के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई कॉमेडियन को श्रद्धांजलि दे रहा है। राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ने के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह आखिरी समय तक भी वेंटिलेटर पर थे। 58 साल की उम्र में राजू श्रीवास्तव ने आज को आखिरी सांस ली। राजू कानपुर के रहने वाले हैं। लेकिन, उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में ही 22 सितंबर, यानी गुरुवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा।
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राजू श्रीवास्तव ( Raju Srivastava )के निधन पर एक भावुक कर देने वाला नोट लिखा। अपने ट्विटर हैंडल पर राजू के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘राजू श्रीवास्तव ने हंसी और सकारात्मकता के साथ हमारे जीवन को रोशन किया। वह हमें बहुत जल्द छोड़कर चले गए हैं, लेकिन वह वर्षों तक अपने काम की बदौलत अनगिनत हजारों-लाखों लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे। उनका निधन दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। ॐ शांति!
राजू ( Raju Srivastava )के बहनोई ने पुष्टि की कि राजू का अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा। उन्होंने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, “सुबह राजू का बीपी गिर गया था। जिसके बाद उन्हें सीपीआर दिया गया। पहले तो उन्होंने रिस्पॉन्ड किया लेकिन फिर प्रतिक्रिया देना बंद कर दी। डॉक्टर्स, 2-3 दिनों में वेंटिलेटर हटाने वाले थे। दवा की खुराक भी कम कर दी थी।
Raju Srivastava brightened our lives with laughter, humour and positivity. He leaves us too soon but he will continue to live in the hearts of countless people thanks to his rich work over the years. His demise is saddening. Condolences to his family and admirers. Om Shanti. pic.twitter.com/U9UjGcfeBK
— Narendra Modi (@narendramodi) September 21, 2022
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?